Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट हो जाएंगे जुदा, आखिरी एपिसोड के लिए मेकर्स ने बनाया ये खास प्लान

सई उर्फ आयशा सिंह, विराट (नील भट्ट) और हर्षद अरोड़ा उर्फ डॉक्टर सत्या का सफर गुम है किसी के प्यार में खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में का आखिरी एपिसोड काफी इमोशनल और फैंस के लिए खास होने वाला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और एक्शन देखने को मिल रहा है. विराट-सई आतंकवादियों को काफी हद तक पकड़ने में सफल हो जाते है, लेकिन गीतांजलि आखिरी समय में कहानी पलट देती है. गीतांजलि भी आतंकवादियों में से एक है. वह रमाकांत पुजारी की पत्नी है और उनके ग्रुप की मुख्य कमांडर है.

गुम है किसी के प्यार में का आखिरी एपिसोड

सई उर्फ आयशा सिंह, विराट (नील भट्ट) और हर्षद अरोड़ा उर्फ डॉक्टर सत्या का सफर गुम है किसी के प्यार में खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में का आखिरी एपिसोड काफी इमोशनल और फैंस के लिए खास होने वाला है. मेकर्स ने लीप से पहले एक सुपर स्पेशल एपिसोड की योजना बनाई है, और कथित तौर पर वे सई और विराट के बीच रोमांस दिखाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम ने सई-विराट के फैंस के लिए कुछ योजना बनाया है. फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी को आखिरी बार स्क्रीन पर देखना एक अद्भुत अनुभव होगा.

ये वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर गुम है किसी के प्यार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें विराट रस्सी से बंधा दिख रहा है औऱ वो सई से सत्या के पास जाने के लिए कहता है. विराट, सत्या की तारीफ करता है. विराट कहता है कि, वो चाहता है कि हम दोनों एक हो जाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये मुमकिन हो पाएगा. सई उससे ये सब नहीं कहने के लिए कहती है. विराट कहता है, इन आंतकवादियों का उनसे निजी दुश्मनी है और इस वजह से वो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे.

https://twitter.com/SPNFreak_Saumya/status/1672814408609959936
https://twitter.com/NH_hope13/status/1672801494163226624
‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया प्रोमो सामने आया है. अब कहानी 20 साल का लीप ले रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी अब सई और विराट की बेटी सवी के साथ आगे बढ़ेगी. इधर ‘गुम है किसी के प्यार में’ का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. जिसमें भाविका को सवी का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है, जो शक्ति से उनकी इच्छा के विरुद्ध शादी कर लेती है. हालांकि शक्ति को किसी और से प्यार है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की हो जाएगी मौत! विराट-सई का होगा बुरा हाल, इमोशनल होगा आनेवाला एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >