Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब विलेन बन नये शो में आएंगे नजर

सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम विजय बदलानी अब नये शो में नजर आएंगे. उन्होंने इस बारे में फैंस को बताया. अब वो कौन सा शो है, आपको बताते है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में विजय बदलानी, ​​निशिकांत का किरदार निभाते थे. निशिकांत, ईशान के चाचा के रोल में नजर आए थे. हालांकि जब शो में 7 साल का लीप आया तो उनका रोल खत्म कर दिया गया. फैंस थोड़े मायूस हो गए थे, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. विजय के हाथ नया शो लग गया है और उसमें वो एक अहम भूमिका में दिखेंगे. इस बारे में विजय ने खुद बताया.

विजय बदलानी अब किस सीरियल में आएगा नजर

विजय बदलानी अब सीरियल जागृति में नजर आएंगे. पिंकविला से बात करते हुए कहा कि, ”हां, मैंने जागृति की टीम में शामिल हो गया हूं. मेरे कैरेक्टर का नाम अमोल है, जो एक पुलिस ऑफिसर और ये एक नेगेटिव शेड कैरेक्टर है. अमोल किसी भी सिचुएशन में अपना रास्ता निकाल लेता है. वो बहुत चालाक है. अमोल लीड कैरेक्टर आर्या बाबर के साथ जागृति की जिंदगी में नयी दिक्कतें लेकर आएगा.”

विजय बदलानी ने अपने किरदार के लिए क्या खास तैयारी की

गुम है किसी के प्यार में फेम विजय बदलानी ने बताया कि, इस किरदार को निभाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. पहली बार मैं किसी रोल के लिए दाढ़ी बढ़ाई है ताकि वो रियल लगे. मैं अपने दर्शकों के लिए उत्साहित हूं कि वो अपकमिंग एपिसोड देखें और मुझ पर और शो पर प्यार बरसाए. वहीं, जागृति शो को आप कलर्स पर देख सकते हैं. इसकी स्टोरी झारखंड के जामताड़ा जिले के मोक्षगढ़ के काल्पनिक शहर पर बेस्ड है. इस शो से एक्टर आर्य बब्बर 8 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं. शो में वो कालीकांत ठाकुर के रोल में दिखेंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

Also Read- Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: घर छोड़कर जाने का फैसला करेगी सवी, क्या रजत संग रिश्ता बनने से पहले ही जाएगा टूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >