Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के नील ने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को ऐसा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: परम सिंह इन-दिनों गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं. एक्टर डॉ. नील की भूमिका निभा रहे हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि क्या वह बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में भाग लेंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टेलीविजन के आकर्षक और टैलेंटेड स्टार परम सिंह इन-दिनों ‘गुम है किसी के प्यार में’ में नजर आ रहे हैं. शो में एक्टर ने डॉ. नीलकांत राणे की भूमिका निभाई है. उनके साथ सनम जौहर और वैभवी हंकारे भी हैं. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे शोज में कभी भाग लेंगे या नहीं.

क्या बिग बॉस में भाग लेंगे परम सिंह

परम सिंह ने यह भी शेयर किया कि क्या उन्हें कभी बिग बॉस का ऑफर मिला है. एक्टर ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, ”हां, बिग बॉस का प्रस्ताव मुझे कई बार दिया गया है, लेकिन मैं खुद को ऐसा करते हुए नहीं देखता. इसके अलावा, कहीं न कहीं मुझे लगता है कि मैं उनके लिए गलत कास्टिंग बनूंगा, क्योंकि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो शो के प्रारूप के अनुसार कंटेंट नहीं दे पाएगा.”

क्या खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगे परम सिंह

खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए, परम सिंह ने इच्छा जताई कि वह रोहित शेट्टी के शो में जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “खतरों की बात करें तो, अगर मौका मिलता है तो मैं इसे करना पसंद करूंगा.” इससे पहले, परम ने खुलासा किया था कि टेलीविजन से ब्रेक लेने के दौरान उनके कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए थे. परम सिंह को ‘साड्डा हक’, ‘गुलाम’, ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’, ‘हैवान’ और ‘इश्क पर जोर नहीं’ जैसे कई टीवी शो में देखा गया है. हालांकि, साल 2021 में उन्होंने टेलीविजन से ब्रेक लेने का फैसला किया. अब, लगभग चार साल बाद, उन्होंने शो गुम है किसी के प्यार में से छोटे पर्दे पर वापसी की है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: गुम है किसी के प्यार में की सवी ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच किया गया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >