Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस एक्टर को TMKOC में ऑफर हुआ था टप्पू का रोल, किया रिजेक्ट, बोले- सपनों की…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार काफी पॉपुलर है. क्या आप जानते हैं कि गुम है किसी के प्यार में फेम विहान वर्मा को यह रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो का हर कैरेक्टर काफी पॉपुलर है और सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गुम है किसी के प्यार में मोहित का रोल निभाने वाले विहान वर्मा को एक बार कॉमेडी शो में टप्पू का किरदार निभाने के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. विहान ने महीनों बाद इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विहान वर्मा ने क्यों रिजेक्ट किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा

विहान ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरा ड्रीम रोल नहीं था और मैंने इसे इंडस्ट्री के एक प्रोसेस के रूप में देखा. उस समय मैंने उस पर ध्यान केंद्रित करना चुना जो पहले से ही मेरी थाली में था, गुम है किसी के प्यार में मैं काम कर रहा था. इस सीरियल ने मुझे पहले से मिले अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का महत्व सिखाया.”

विहान को क्या टप्पू का रोल रिजेक्ट करने का है पछतावा

विहान ने आगे कहा, “इस कॉम्पिटीटिव इंडस्ट्री में रिजेक्शन फेस करना आम बात है, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ा. टप्पू के रोल को रिजेक्ट करने के बाद मैंने हर चीज को पॉजिटिव तरीके से लिया और अपनी एनर्जी को एक्टिंग पर खर्च किया. जिससे और बेहतक बना जा सके. कभी कभी मैं खुद को निराश होने देता हूं, लेकिन यह सुनिश्चित करता हूं कि इस पर बहुत लंबे समय तक ध्यान न दूं. इसके बजाय, मैं मजबूत बनू. जिससे दूसरे लोग मुझसे प्रेरणा लें.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल, सोढ़ी, अय्यर, महिला मंडल और टप्पू सेना की जुगलबंदी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस बार के टीआरपी रिपोर्ट में भी शो को अच्छी रेटिंग मिली है. यह टॉप 8 से सीधे नंबर 3 पर आ पहुंचा है. इसने ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में को नीचे कर दिया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू ने जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कैमरे के बाहर…

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह जल्द पूरी फॉर्म में लौट आएंगे, एक्टर के पिता ने स्वास्थ्य पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >