Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा की को-स्टार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मुश्किल हो लेकिन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपने लीप को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. कई सारे कैरेक्टर सीरियल को अलविदा कह रहे हैं. अब इसमें भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के को-स्टार का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने अपना दर्द बयां किया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपने संभावित लीप के कारण इन-दिनों सुर्खियां बटोर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह और भोसले परिवार के सदस्यों का शो से बाहर होना तय हो गया है. शक्ति ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया था और कहा था कि उन्हें आर्टिकल से पता चला कि लीप सही में आने वाला है और नई कहानी की वजह से जाना पड़ेगा. अब सुमित सिंह का भी नाम इसमें शामिल हो गया है.


गुम है किसी के प्यार में छोड़ने पर सुमित सिंह ने तोड़ी चुप्पी
सुमित सिंह ने गुम है किसी के प्यार में रीवा की भूमिका निभाई थी, जो ईशान से बेहद प्यार करती है. शो से बाहर निकलने के बारे में पूछे जाने पर पिंकविला से बात करते हुए सुमित ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं रीवा के किरदार से काफी जुड़ी हुई हूं. उसने जिन भी भावनाओं का सामना किया, चाहे वह प्यार, त्याग या दर्द हो, मैंने किरदार के लिए अपना सब कुछ दिया. उस किरदार से आगे बढ़ना मुश्किल है, जो मुझे बहुत प्रिय है. मुझे रीवा बनना, उसके जैसे कपड़े पहनना काफी पसंद था.”

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर करणवीर बोहरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईशान-सवी की लाइफ…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में 10 साल का लीप आने पर आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स कहानी में मजेदार…


लीप न्यूज पर अपनी प्रतिक्रिया पर सुमित सिंह
जब उनसे ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप की खबर के बारे में जानने पर उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो सुमित ने कहा, “ठीक है, मुझे शो में लीप के बारे में कहीं और से पता चला. मुझे कास्टिंग डायरेक्टर्स से फोन आ रहे थे. मुझे अन्य शो के लिए बुला रहे थे और मैंने उन्हें बताया कि मैं गुम है किसी के प्यार में कर रही हूं, तभी उन्होंने मुझे बताया कि शो लीप ले रहा है और कई किरदार बाहर निकल जाएंगे.” उन्होंने कहा, “शुरुआत में मुझे उन पर विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि शो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.जब शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो निर्माता उसमें लीप क्यों लेंगे? हालांकि, बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह सच है.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे हर्षद चोपड़ा, एक्टर बोले- एंट्री की खबरों को मैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >