Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में नए विलेन की हुई एंट्री, हितेश भारद्वाज ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां शो में एक विलेन की एंट्री हुई है, जो आने वाले एपिसोड में खूब धमाल मचाने वाला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है. शो में हाल ही में एक बड़ा लीप आया, जिससे हर कोई हैरान रह गया. शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा दर्शकों की फेवरेट जोड़ी में से एक थी. वे ईशान और सवी के रूप में शानदार थे, लेकिन लीप के बाद पूरी कास्ट बदल गई. पुराने कलाकारों में से केवल भाविका, मानसी साल्वी, अंकिता खरे और इंद्रनील भट्टाचार्य को बरकरार रखा गया है. अब शो में मेल लीड के तौर पर हितेश भारद्वाज नजर आ रहे हैं. दर्शकों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया है. वह रजत की भूमिका निभाते हैं, जो एक सिंगल फादर हैं और बड़े बिजनेसमैन भी हैं.

परिवार वाले चाहते हैं कि सवी और रजत कर लें शादी

सवी रजत की बेटी की स्कूल टीचर हैं, लेकिन सायशा के साथ उसका रिश्ता काफी गहरा हो गया है. सायशा भी सवी से बहुत प्यार करती है और बच्ची को ऐसा लगता है, जैसे वह उसकी मां है. सवी और रजत का परिवार भी चाहता है कि दोनों सायशा की खातिर शादी कर लें. लेकिन रजत लड़कियों से नफरत करता है. इधर सवी भी ईशान की यादों में जीना चाहती है, लेकिन ईशा और शांतनु चाहते हैं कि वह घर बसा ले.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

‘गुम है किसी के प्यार में’ में कावेरी प्रियम की हुई एंट्री

रजत का परिवार भी अपने बेटे के लिए एक अच्छा जीवनसाथी खोज रहे हैं. सभी चाहते हैं कि सवी ही वो लड़की है, जो उनके बेटे और पोती को खुश रख सकती है. हालांकि इन सबके बीच आखिरकार शो के विलेन की एंट्री हो गई है. जी हां, गुम है किसी के प्यार में रजत की एक्स वाइफ आशिका की एंट्री हो गई है. वह शो में कावेरी प्रियम का किरदार निभा रही हैं.

हितेश ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

रजत एक बिजनेसमैन अर्श गुजराल की पार्टी में गया हुआ था, जहां उसने अपनी एक्स वाइफ को देखा. वह अब अर्श की गर्लफ्रेंड है. हितेश ने सास बहू और बेटियां से बात करते हुए कहा कि सीरियल में नए किरदार आएंगे और सीन बहुत खूबसूरत बनकर सामने आया है. उन्होंने शेयर किया कि दर्शकों को यह सीन पसंद आएगा और लंबे समय के बाद उन्होंने इस सीन को करने का आनंद लिया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सवी (भाविका शर्मा) और रजत की जिंदगी में क्या नई चीजें आएंगी. इसके अलावा शो में ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, वरुण जैन भी हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >