Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या लीप के बाद इस किरदार की होगी शो में एंट्री, रेखा करेगी नये चैप्टर की शुरुआत

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ नया ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल की कहानी अब और ज्यादा दिलचस्प हो गई है. इसमें एक नये किरदार की एंट्री होने वाली है और दर्शक इसे पसंद करेंगे.

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, लेकिन अब मेकर्स इसमें नया टर्न लेकर आने वाले हैं. इस नये टर्न से बेशक शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी ने भोसले निवास छोड़ दिया है. ईशान और रीवा की सगाई हो गई है और उनकी शादी होने वाली है. इस बीच शो में 10 साल का लीप आएगा, ऐसा भी कहा जा रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कन्फर्म नहीं है. कहा जा रहा है कि रेखा एक नया प्रोमो शूट करेंगी, जिसमें वह शो के नए चैप्टर का परिचय देती दिखेंगी.


गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो होगा शूट
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अबतक गुम है किसी के प्यार में के अलग-अलग प्रोमो के लिए शूट कर चुकी है. उन्होंने प्रोमो में किरदारों से दर्शकों के परिचित कराया था. वहीं, शो में नये एक्टर की एंट्री होने वाली है. करणवीर बोहरा इसमें एंट्री ले रहे हैं और वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. रेखा द्वारा शो के प्रोमो की शूटिंग को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पिंकविला से बात करते हुए एक्टर ने कहा, अगर रेखा प्रोमो शूट करने के लिए बोर्ड पर आती हैं, तो इससे शो का वैल्यू और बढ़ जाएगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सवी अपने परिवार की मौत का ईशान से लेगी बदला, नफरत में बदलेगा उसका प्यार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के प्यार में दीवानी हुई सवी, अब रीवा बनेगी विलेन, कैसे करेगी दोनों को अलग
गुम है किसी के प्यार में करणवीर बोहरा की होगी एंट्री
वहीं, करणवीर बोहरा गुम है किसी के प्यार में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, जब उन्होंने मुझे बताया कि मैं एक पुलिस वाले की भूमिका निभाऊंगा, तो मेरी आंखें उत्साह और खुशी से चमक उठीं. वह एक शक्तिशाली पुलिसकर्मी है जो अपने हित के लिए और निश्चित रूप से एक पुलिस अधिकारी होने के साथ मिलने वाली शक्ति का दुरुपयोग करता है, वह एक साइको लवर है. बता दें कि अबतक सीरियल में दो लीप आ चुका है. शो की शुरूआत नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा से हुआ था और उसके बाद इसमें भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने एंट्री ली थी.

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >