Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को किडनैप करेगा ये शख्स, सवी-रजत मनाएंगे पहला करवाचौथ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर एपिसोड के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां रजत और सवी अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है. वहीं जिगर जेल से निकलने के बाद सई को किडनैप करने की प्लानिंग करेगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज सवी और रजत की भूमिका में नजर आ रहे हैं. दोनों को न चाहते हुए भी एक दूसरे से शादी करनी पड़ी. लेटेस्ट कहानी में हमने देखा कि सवी पर जिगर को अजीबो-गरीब मैसेज भेजने का झूठा आरोप लगाया गया, जिसके कारण भाग्यश्री ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. हालांकि, तापसी की मदद से, रजत जिगर के धोखे का पर्दाफाश करता है और सवी को न्याय दिलाता है.

तापसी ने जिगर पर लगाया ये बड़ा आरोप

गुम है किसी के प्यार में के आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि तापसी ने ठक्करों को बताया कि जब वह कनाडा में थी तो जिगर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. रजत ये बात सुनकर आग बबूला हो जाता है और गुस्से में उसे खूब सुनाता है, लेकिन तारा तापसी पर विश्वास करने से इनकार कर देती है और कहती है कि जिगर निर्दोष है. सारी बातें सुनकर सवी को अपने उत्पीड़न की याद आती है और वह उसे थप्पड़ मारने की कोशिश करती है, लेकिन तारा उसे रोक देती है. यही नहीं रजत ने जिगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को भी बुलाया और तापसी उसके खिलाफ गवाही देने के लिए सहमत हो गई.

सई को किडनैप करने की साजिश रचेगा ये शख्स

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, अर्श और आशिका जिगर को जेल से बाहर निकालेंगे. इधर सवी और रजत से बदला लेने के लिए, जिगर, सई का अपहरण करने की प्लानिंग करेगा. इसके अलावा करवाचौथ नजदीक आ चुका है और सवी इस बार रजत के लिए उपवास रखेगी. पूरा परिवार इस सेलिब्रेशन में लाल और हरे कलर का आउटफिट पहनेगा. रजत भी अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी पत्नी के साथ इस फेस्टिवल को मनाएगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: जिगर की करतूतों का इस शख्स ने किया पर्दाफाश, ये करीबी इंसान बना सवी का विलेन

Also Read- TRP Report Week 41: टॉप 5 की रेस से बाहर हुआ गुम है किसी के प्यार में, बिग बॉस की हालत टाइट, ये हैं नंबर 1 शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >