Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को छोड़ रीवा के साथ पैरिस जाएगा ईशान, चिन्मय की हुई एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग ट्विस्ट में हम देखेंगे कि ईशान और रीवा पैरिस जाने का प्लान बनाते है. इधर राव साहब और अक्का साहब के बेटे चिन्मय की शो में एंट्री हो गई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा-स्टारर टेलीविजन शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. फैंस रीवा, ईशान और सवी के बीच के ट्रायंगल को काफी पसंद कर रहे हैं. हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे सवी को रीवा और ईशान की नजदीकियों से जलन हो रही है, क्योंकि वह अपने पति से प्यार करने लगी है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे रीवा और ईशान जल्द ही एक प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए पेरिस के लिए उड़ान भरेंगे. राव साहब और अक्का साहब के बेटे चिन्मय की भी आखिरकार शो में एंट्री हो गई है.


ईशान, रीवा के साथ पेरिस के लिए होगा रवाना
गुम है किसी के प्यार में के एपिसोड की शुरुआत सवी, रीवा और ईशान के एक साथ कार में गाड़ी चलाने से होती है. ईशान ने रीवा को बताया कि भोसले इंस्टीट्यूट की कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण उसे पेरिस जाना पड़ सकता है. रीवा एक्साइटेड हो जाती है और विदेश जाने के लिए हामी भर देती है. फिर ईशान ने खुलासा किया कि वह भी उसके साथ जाएगा. क्योंकि उसे भी इनवाइट किया गया है.


पैरिस जाने की बात सुनकर परेशान हो जाती है सवी
ईशान की ये बात सुनकर रीवा मन ही मन में याद करती है कि ऐसा हो गया तो दोनों एक साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे और रीवा को ये भी याद आता है कि ईशान को हनीमून पर पैरिस जाने का ही मन था. इधर सवी ये बात सुनकर काफी दुखी हो जाती है और यह कहते हुए कार से बाहर निकल जाती है कि उसे कुछ स्टेशनरी खरीदनी है. हालांकि, ईशान ने नोटिस किया कि सवी आइसक्रीम खा रही है और कोई स्टेशनरी नहीं खरीद रही है.


चिन्मय की एंट्री भोसले परिवार की जिंदगी में मचाएगी तबाही
भोसले इंस्टीट्यूट में, निबंध परीक्षा में सवी के नंबर काफी कम आते हैं, जिससे वह परेशान हो जाती है. ईशान सवी से कहता है कि उसे अपनी इग्जाम पर ध्यान देना चाहिए, जिससे उसके ग्रेड अच्छे आ पाएं. सवी ईशान को लगातार छींकते हुए देखती है और उसके लिए काढ़ा बनाती है. सवी ईशान के ऑफिस के अंदर जाती है, जहां रीवा पहले से ही मौजूद है. वह ईशान को काढ़ा देती है. ईशान उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहता है. हम यह भी देखेंगे कि कैसे अक्का साहब और राव साहब के बेटे चिन्मय की शो में एंट्री हुई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि चिन्मय की मौजूदगी भोसले और ईश्वी की जिंदगी में क्या तबाही लाएगी.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के प्यार में दीवानी हुई सवी, अब रीवा बनेगी विलेन, कैसे करेगी दोनों को अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >