Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ‘ये है मोहब्बतें’ की कॉपी कर रहा सवी का शो, इस एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

गुम है किसी के प्यार में की कहानी जब से लीप के बाद शुरू हुई है तब से ही दर्शक इसे ये है मोहब्बतें सीरियल से कंपेयर कर रहे हैं. अब ट्रैक को लेकर सीरियल के एक अहम किरदार ने बात की.

स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अब रजत और सवी की स्टोरी मेकर्स दिखा रहे हैं. लीप के बाद रजत की एंट्री हुई है. ईशान की मौत हो चुकी है और अब कहानी सात साल आगे बढ़ गई है. रजत और सवी एक ही बिल्डिंग में रहते हैं, लेकिन दोनों की नहीं बनती. सवी, रजत की बेटी सई से जुड़ी हुई है. रजत और सवी की जिंदगी में अभी एक ही जैसा सिचुएशन है. सवी और रजत को सिर्फ एक कड़ी जोड़ती है और वो है सवी.

गुम है किसी के प्यार में और ये है मोहब्बतें की कहानी है सेम

गुम है किसी के प्यार में की कहानी जब से लीप के बाद शुरू हुई है तब से ही दर्शक इसे ये है मोहब्बतें सीरियल से कंपेयर कर रहे हैं. अगर आपने ये है मोहब्बतें देखा होगा तो आपको याद होगा कि इश्तिा कभी मां नहीं बन सकती और उसका कनेक्शन रमन की बेटी रूही के साथ हो जाता है. बाद में रूही की वजह से इश्तिा और रमन की शादी हो जाती है. अब दोनों सीरियल के ट्रैक एक जैसे होने पर मानसी साल्वे जो ईशा की भूमिका निभा रही हैं, उन्होंने बात की.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

मानसी साल्वे ने कहा- एक एक्टर क्रिएटिव प्रोसेस…

मानसी साल्वे ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. एक एक्टर क्रिएटिव प्रोसेस में शामिल नहीं होता है और इसपर कमेंट नहीं कर सकती. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि स्क्रिप्ट के मामले में एक्टर सबसे आखिरी पायदान पर होता है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वो ये रोल को निभाने के लिए अपना बेस्ट दे रही ही. उन्हें अच्छे फीडबैक भी मिले है. गौरतलब है कि लीप के पहले गुम है किसी में के प्यार में से मानसी का ट्रैक अचानक खत्म कर दिया था. लीप के बाद मेकर्स ने उनका किरदार फिर से वापस लाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >