Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज ने तेजू-रजत के साथ होने वाले राज से उठाया पर्दा, बोले- सवी को कभी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के हाल ही के एपिसोड में देखने को मिला कि रजत और तेजू एक साथ थे, जब उनका एक्सीडेंट हुआ था. अब हितेश भारद्वाज ने इस राज से पर्दा उठाया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. हाल ही में मेकर्स ने इसमें कई बदलाव किया है. जहां वैभवी हंकारे का पत्ता कट चुका है. वहीं सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. हाल ही के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि तेजू और रजत एक ही कार में मौजूद थे, जिसका एक्सीडेंट हो जाता है और वह मर जाते हैं. अब रजत ठक्कर का किरदार निभाने वाले हितेश भारद्वाज ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

हितेश भारद्वाज ने सीरियल के प्रोमो पर तोड़ी चुप्पी

हितेश भारद्वाज ने इंडिया फोरम संग बातचीत में भाविका शर्मा और परम सिंह के शो के हालिया प्रोमो के बारे में बात की. अभिनेता ने सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक का उत्तर दिया, जिसमें ‘सवि का पति, नील की पत्नी के साथ क्या कर रहा था?’ एक्टर ने कहा कि अगर आपने बाहुबली देखी है, तो फिल्म के अंत तक एक सवाल था, ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसी तरह नए प्रोमो के बाद, हर कोई पूछ रहा है, ‘रजत तेजू के साथ क्या कर रहा था जंगल में?’

हितेश ने बताया रजत तेजू के साथ क्या कर रहा था

हितेश ने आगे बताया, ”मुझे नहीं पता रजत क्या कर रहा था तेजू के साथ. मुझे यकीन है कि सब कुछ सही हो. पता नहीं वो ऐसा क्या कर रहा था. रजत बहुत अच्छा इंसान है, वो कभी गलत नहीं करेगा, सवी को कभी धोखा नहीं देगा. बाकी तो रहस्य खुलेगा तो पता चलेगा के क्या होगा. बाकी तो मुझे यकीन है कि रजत किसी को सेव ही कर रहा होगा जंगल में. जिस तरह का इंसान वो है, मुझे यकीन है कि वह यही करेगा.”

हितेश को मिला था गुम है किसी के प्यार में आने का ऑफर

हितेश ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें भी शो में वापसी करने का ऑफर मिला था. हालांकि, वह अब अपने अपकमिंग शो आमी डाकिनी की शूटिंग में व्यस्त हैं और पहले ही इसे साइन कर चुके हैं, इसलिए उन्होंने गुम है किसी के प्यार में को रिजेक्ट कर दिया.

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >