Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…

गुम है किसी के प्यार में ईशान और सवी की शादी को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. हालांकि उनकी लव स्टोरी खत्म हो गई और नये कास्ट की एंट्री हो गई.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सात साल का लीप आया है. लीप के बाद सीरियल में हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई है, जो मुख्य रोल निभा रहे हैं. उनकी एक बेटी है, जिससे सवी काफी जुड़ाव महसूस करती है. हालांकि लीप से पहले ईशान और सवी की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही थी. उनकी लव स्टोरी ने फैंस को इंप्रेस किया था. ईशान के आखिरी एपिसोड को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए थे. शक्ति अरोड़ा ने बेहतरीन काम किया था. वहीं, हितेश ने सवी और रजत के पहली मुलाकात को लेकर बात की.


सवी-रजत की पहली मुलाकात
गुम है किसी के प्यार में ईशान और सवी की शादी को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. हालांकि उनकी लव स्टोरी शादी के मंडप में ही खत्म हो जाती है. भवर पाटिल उसे जान से मार देता है और ईशान की मौत हो जाती है. शक्ति अरोड़ा के शो से जाने के बाद फैंस मेकर्स से उन्हें दोबारा लाने की बात कह रहे हैं. वहीं, लीप की कहानी धीरे-धीरे दिलचस्प होती जा रही है. हितेश भारद्वाज ने सवी-रजत के पहली मुलाकात के बारे में बताया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…


हितेश भारद्वाज ने कही ये बात
हितेश भारद्वाज ने सास बहू और बेटियां को बताया, “ये एक ऐसी मुलाकात है, जहां दोनो एक दूसरे से मिल नहीं पाते और मुलाकात होते हुए भी मुलाकात नहीं होती. एक खूबसूरत सीन है जो आपको देखेंगे तो आपको अच्छा लगेगा. दोनों को एक दूसरे के होने का एहसास होगा, यही सीन का मेन प्वाइंट है.” गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि सई, रजत की बेटी है. रजत अपनी बेटी को पसंद नहीं करता और सवी उससे जुड़ जाती है. सई उससे हमेशा मिलने आती है और दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >