Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद कुछ ऐसा होगा सवी का लुक, हितेश भारद्वाज संग लड़ाएंगी इश्क, नया पोस्टर आउट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल, गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप लेने वाला है. लीप के बाद नए लीड के तौर पर भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज दिखाई देंगे. फैंस दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा और पॉपुलर शोज में से एक है. मेकर्स आने वाले एपिसोड्स में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और टर्न डाल रहे हैं. जल्द ही सीरियल में लीप आने वाला है और फैंस नए स्टारकास्ट को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ‘गुम है किसी के प्यार में’ नई कहानी के साथ आगे बढ़ेगी. जहां भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी सारे स्टारकास्ट बाहर हो जाएंगे. मेकर्स टीआरपी लिस्ट में अनुपमा जैसे शोज को पीछे छोड़ने के लिए कई बदलाव कर रहे हैं.

गुम है किसी के प्यार में का नया पोस्टर आया सामने

गुम है किसी के प्यार में का नया पोस्टर सामने आ गया है. मेकर्स ने बाल कलाकार अमायरा खुराना के साथ भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. जहां भाविका सूट पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं हितेश ब्लू कलर और व्हाइट कोर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अमायरा खुराना हितेश की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले कुछ इस तरह मिलेंगे सवी-ईशान, होगा बड़ा धमाका

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- अच्छे ढंग से काम…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस किरदार की फिर से हो रही है वापसी, सवी से है खास कनेक्शन

ये किरदार गुम है किसी के प्यार में आएंगे नजर

नए पोस्टर की बात करें तो पोस्टर में हितेश और भाविका के किरदार नजर आ रहे हैं, जबकि छोटी बच्ची दोनों तस्वीरों को पास में पकड़े हुए नजर आ रही है, जिससे पता चलता है कि वह इन दोनों किरदारों को शो में एक साथ ला सकती है. वरुण जैन शो में अहम भूमिका निभाएंगे. शो में पल्लवी प्रधान भी शामिल होंगी और करणवीर बोहरा शो में साइको लवर भंवर पाटिल का किरदार निभाएंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >