Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम पाखी-विराट ने Bigg Boss 17 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हम वास्तव…

बिग बॉस 17 को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि इसमें ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम विराट-पाखी एंट्री लेंगे. इसपर कपल ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह दी है.

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो अभी तक शुरू नहीं हुआ है, लेकिन खबरों में बना हुआ है. इस सीजन कौन से चेहरे बिग बॉस के घर में बंद होंगे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. इस बीच सुनने में आया था कि स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इसका हिस्सा होंगे. अब इसपर कपल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो शो में भाग लेंगे या नहीं.

‘गुम है किसी के प्यार में’ के विराट-पाखी आएंगे बिग बॉस 17 में नजर?

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 में इस बार “सिंगल्स बनाम कपल्स” थीम होगा. कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक, समर्थ जुरेल और सीमा हैदर के साथ उनके पति सचिन मीणा के भाग लेने के नाम पर चर्चा हो रही. इस बीच ‘गुम है किसी के प्यार में’ के विराट और पाखी के रोल में नजर आए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अर्चना गौतम के जन्मदिन समारोह में नजर आए. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो शो का हिस्सा बन रहे. इसपर नील ने कहा कि, “पता नहीं. हम वास्तव में इन सबके बारे में नहीं जानते हैं. हम लोग ट्रैवल कर रहे हैं इतना. हमें पता ही नहीं है क्या चल रहा है यहां पर.”

ऐश्वर्या शर्मा ने कही ये बात

दूसरी ओर, ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, “जागरूक ही नहीं है भाई. हम लोग मुंबई में हैं ही नहीं.” बता दें कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में इन दिनों ऐश्वर्या नजर आ रही है, जहां फैंस उन्हें खतरनाक स्टंट करते देख रहे है. जबकि नील ने इस साल जुलाई में गुम है किसी के प्यार में से बाहर निकलने के बाद अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है. हालांकि वो जल्द ही अपने नये प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे.

Also Read: Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख खान-सनी ने भुलायी दुश्मनी, इन स्टार्स ने बिखेरे जलवे, VIDEO

कब शुरू होगा सलमान खान का शो बिग बॉस 17?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होने वाला था. अब कहा जा रहा है कि शो 20 अक्टूबर के बाद शुरू होगा. मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का प्लान बनाया है क्योंकि वो नहीं चाहते कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के कारण टीआरपी प्रभावित हो. पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों खबरों में बनी हुई है. वहीं खबरें थी सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा बिग बॉस 17 में भाग लेंगे. इसपर सीमा ने एक वीडियो जारी कर कहा था, जब भी ऐसा कोई प्लान होगा तो मैं आप सब को जरूर बताऊंगी. सीमा के वकील ने कहा कि अभी सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच चल रही है, ऐसे में कानूनी तौर पर सीमा के लिए किसी भी शो में हिस्सा लेना उचित नहीं होगा.

Also Read: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को सीमा हैदर ने मारी लात, ऑफर ठुकराया, बोली- जब भी ऐसा कोई प्लान होगा…

इन नामों पर हो रही चर्चा

ऐसी अटकलें हैं कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को बिग बॉस 17 में प्रतिभागियों के रूप में देखा जा सकता है. जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, ऐश्वर्या शर्मा, यूके 07 राइडर (अनुराग डोभाल), अरिजीत तनेजा, जिया मानेक, कनिका मान, एलिस कौशिक, सुनंदा शर्मा, कंवर ढिल्लों, शफक नाज, अंजुम फकीह, अवेज दरबार के नामों पर भी चर्चा चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >