Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- सवी और नील करीब…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भले ही टीआरपी चार्ट में बेहतर परफॉर्म नहीं कर रही है, लेकिन इसके एपिसोड काफी एंटरटेनिंग हो रहे हैं. जहां सवी और नील रजत की सच्चाई जानने के लिए स्विट्जरलैंड जाते हैं. वहां क्या खास होगा, इसको लेकर भाविका शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों चर्चा में है. शो में हाल ही में कई बदलाव हुए हैं. पहले जहां लीप के बाद परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर ने नील, तेजस्विनी और रुतुराज का किरदार निभाया था. हालांकि, टीआरपी कम थी, इसलिए मेकर्स ने स्टोरी बदली और तेजस्विनी की मौत हो गई. उसके बाद भाविका शर्मा ने सवी के रूप में वापसी की. पिछली कहानी में उन्हें हितेश भारद्वाज उर्फ ​​रजत के साथ जोड़ा गया था. हालांकि, ट्विस्ट यह था कि रजत की भी तेजस्विनी के साथ मौत हो गई थी. उनके शव एक साथ पाए गए और मीडिया में तेजू और रजत के खिलाफ कई आरोप लगाए गए.

स्विट्जरलैंड में रजत के काले सच्चाई का पता लगा रहे हैं सवी और नील

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि सवी और नील ने तेजू और रजत के खिलाफ लगे आरोपों को साफ करने के लिए हाथ मिलाया. जैसे-जैसे वे मामले की गहराई में जाते हैं, उन्हें कई चौंकाने वाले राज पता चलते हैं. नील और सवी अब इस मामले और रजत के काले कारोबार के बारे में और जानने के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं.

भाविका शर्मा ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर तोड़ी चुप्पी

भाविका शर्मा ने अब गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड के बारे में खुलकर बात की और बताया है कि कैसे स्विटजरलैंड में सवी-नील एक दूसरे के करीब आएंगे. भाविका ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि जब वे स्विटजरलैंड पहुंचते हैं, तो सवी और नील के बीच बहस होती है और सवी कमरे में चली जाती है. हालांकि नील ठंड के कारण बाहर अकेला बैठा रहता है. सवी उसके पास आती है और उसे कमरे में ले जाती है. यहां सवी सोचेगी कि रजत ने उसे धोखा दिया है. इस पल में दोनों करीब आएंगे और बाद में सो जाएंगे.

नील सवी पर रख रहा है नजर

शो का वर्तमान ट्रैक नील और सवी के इर्द-गिर्द घूमता है. नील को जल्द ही पता चलता है कि सवी अपनी भाभी रिधि की रक्षा कर रही है. हालांकि सवी इस बात से अनजान है कि नील एक विशेष अधिकारी के रूप में गुप्त रूप से उस पर नजर रख रहा है. हालांकि जब वह नील आईडी कार्ड देखती है तो गलतफहमी पैदा होती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >