Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप को लेकर काफी नर्वस है भाविका शर्मा, बोली- काश सवी को पहले जैसा ही…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप लेने वाला है. सीरियल में कई उतार-चढ़ाव आने वाले हैं. जहां भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी स्टारकास्ट नजर नहीं आएंगे. अब सवी ने आगे की स्टोरी और लीप के बाद के बदलाव पर बात की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 टीवी शो में से एक रहा है. दूसरी पीढ़ी की कहानी चल रही है और लोगों को शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी. उन्होंने ईशान और सवी के रूप में अपने परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों को जीत लिया है. हालांकि अब सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसको लेकर फैंस एक्साइटेड हैं कि कौन से नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी और कहानी किस तरह से आगे बढ़ेगी. मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. कहा जा रहा है कि पुराने कलाकारों में से केवल भाविका को ही बरकरार रखा जाएगा और बाकी सभी शो छोड़ देंगे. शक्ति भी शो छोड़ रहे हैं और सुमित सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि वह भी सीरियल को अलविदा कह रही हैं.


‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप को लेकर काफी नर्वस है भाविका शर्मा
हाल ही में शो में करणवीर बोहरा की एंट्री हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद हमें ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, हितेश भारद्वाज, वरुण जैन, कावेरी प्रियम जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. अब फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में भाविका उर्फ ​​सवी ने लीप के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा, टाइम जंप के बाद शो पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर काफी नर्वस हूं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा की को-स्टार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मुश्किल हो लेकिन…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अचानक आ रहे लीप को लेकर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी ये नहीं…


फैंस आगे भी सवी को जरूर करेंगे पसंद
उन्होंने कहा कि ईशान और सवी उर्फ ​​ईशवी का अच्छा फैन बेस है, लेकिन फ्यूचर में क्या होगा इसको लेकर पॉजिटिव सोच रख रही हूं. उन्होंने कहा कि जैसे हर कोई पुराने कलाकारों को पसंद करता था, वैसे ही वे शो के नए कलाकारों को भी पसंद करेंगे. उन्होंने आगे सवी के भविष्य के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू होगा और नई चीजें होंगी. उन्होंने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं क्योंकि वह चाहती हैं कि दर्शक ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखते रहें.


मान��ी साल्वी सीरियल में कर रही हैं वापसी
हाल ही में गुम है किसी के प्यार में मानसी साल्वी उर्फ ​​ईशा भोसले ने खुलासा किया कि वह शो में वापसी कर रही हैं. शो में उन्होंने ईशान की मां का किरदार निभाया था. ईशा सवी की गुरु और उनका सबसे बड़ा सहारा थीं. उन्होंने हाल ही में सेट से अपनी तस्वीर शेयर की और अपनी एंट्री को कंफर्म किया. फिलहाल शो में आयुष आनंद, विजय बदलानी, वैशाली ठक्कर भी हैं.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >