Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का पहला लुक आया सामने, रजत-तेजू की इस तरह हो जाएगी मौत, ऐसी होगी आगे की कहानी

गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा नजर आएंगी, ये तय हो चुका है. नये सीजन से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया है और इस बार वह काफी दमदार अंदाज में दिखेंगी. साथ ही इससे राज उठ गया है कि तेजू और रजत की मौत कैसे होगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी में भारी गिरावट आ गई है. जब से शो में लीप आया है तब से शो की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है. पिछले कुछ हफ्तों से शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में भी नहीं रहता. मेकर्स ने शो की कहानी बदलने का प्लान कर लिया है. इसी वजह से मेकर्स ने कहानी में एक और लीप लाने का फैसला किया है. शो में तेजस्विनी (वैभवी हंकारे) के किरदार को खत्म किया जा रहा है. एक बार फिर भाविका शर्मा की वापसी हो रही है. अब सवी किस रोल में होगी, ये आपको बताते हैं.

गुम है किसी के प्यार में के सेट से पहली तसवीर आई सामने

गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा नजर आएंगी, ये कंफर्म हो गया है. सेट से भाविका यानी सवी ठक्कर का पहला लुक सामने आया है. तसवीर में सवी पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही है. इस लुक में वह काफी शानदार लग रही है. इसके अलावा एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स तेजस्विनी के किरदार की मौत करवाने वाले हैं. तेजस्विनी और सवी के पति रजत की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो जाएगी. जिसके बाद आगे की कहानी सवी, नील और ऋतराज पर फोकस होगी.

लीना मारेगी तेजू को ताने

‘गुम है किसी के प्यार में’ के अगले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. ऋतुराज अपनी और तेजू की पुरानी पहचान का राज प्रधान परिवार के सामने खोलने के करीब पहुंच जाता है. दूसरी तरफ तेजू और नील शादी के बाद की रस्में निभाने के लिए चव्हाण निवास जाने की तैयारी करते हैं, लेकिन उनके रास्ते में लीना का गुस्सा बड़ी रुकावट बन जाता है. जब तेजू अपनी सास लीना से आशीर्वाद लेने जाती है, तो लीना न सिर्फ आशीर्वाद देने से मना कर देती है, बल्कि तेजू को ताने भी मारती है.

यहां पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >