Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में 10 साल का लीप आने पर आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स कहानी में मजेदार…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 10 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि ईशान का कैरेक्टर खत्म हो जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है, अब आयशा सिंह ने लीप पर चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 10 या फिर 12 साल का लीप आएगा. अफवाहें हैं कि शक्ति अरोड़ा शो से बाहर हो जाएंगे. वहीं भाविका शर्मा, एकमात्र ऐसी कलाकार होंगी, जो लीप के बाद भी दिखाई देंगी. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. अब आयशा सिंह ने लीप को लेकर बात की है. बता दें कि एक्ट्रेस को आखिरी बार गुम है किसी के प्यार में के पहले सीजन में सई की भूमिका में देखा गया था.


आयशा सिंह ने गुम है किसी के प्यार में आ रहे लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी
आयशा सिंह गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स की आभारी हैं, क्योंकि इस शो से उन्हें काफी कुछ मिला है. एक्ट्रेस ने लीप को लेकर ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मैंने 10 साल के लीप के बारे में चर्चाओं के बारे में सुना है. मैं शो के लिए शुभकामनाएं देती हूं. गुम है किसी के प्यार में ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं हमेशा चाहूंगी कि यह बेस्ट हो और जनता से जुड़ा रहे… मेकर्स जरूर कुछ रोजकता लाने के लिए कहानी में बदलाव ला रहे होंगे.” उन्होंने सीरियल की टीम को अपना बहुत सारा प्यार भी दिया.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे हर्षद चोपड़ा, एक्टर बोले- एंट्री की खबरों को मैं…


फ्यूचर प्लान को लेकर क्या बोली आयशा सिंह
आयशा सिंह ने अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हए कहा, “मैं सिर्फ अच्छे प्रोजेक्ट करना चाहती हूं, चुनौतीपूर्ण या अलग भूमिकाएं निभाना चाहती हूं. इसके लिए और मीडियम मायने नहीं रखता. मुझे अलग-अलग किरदार निभाना पसंद है और मुझे दिलचस्प कहानियां बताना पसंद है, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही मैं ऐसा करूंगी.” वर्कफ्रंट की बात करें तो, आयशा सिंह को उड़ने की आशा की सीरियल में एक स्पेशल प्रोमो शूट के दौरान देखा गया था. वह फिलहाल काम से छुट्टी पर हैं.

Read Also-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निर्माता जो भी निर्णय लेंगे….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >