Disha Patani And Talwinder Dating: टाइगर के बाद तलविंदर? बाहों में बाहें डाली दिखीं दिशा पटानी, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी

Disha Patani And Talwinder Dating: उदयपुर में नूपुर सेनन की शादी से वायरल वीडियो के बाद दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर की नजदीकियों ने सुर्खियां बटोरी हैं. पार्टी के दौरान दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले दिखे. अब डेटिंग की अफवाहें और भी तेज हो गई हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Disha Patani And Talwinder Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में चर्चा है कि दिशा की जिंदगी में पंजाबी सिंगर तलविंदर की एंट्री हो चुकी है. ये चर्चाएं तब और तेज हो गईं, जब दिशा उदयपुर में हुई कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में पहुंचीं. शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई, जिसमें दिशा और तलविंदर एक साथ दिखाई दिए. इसके बाद से फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है.

हाथों में हाथ डाले नजर आए दोनों

नूपुर सेनन की वेडिंग से वायरल हुए वीडियो में दिशा और तलविंदर, मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार के साथ बातचीत करते हुए हाथों में हाथ डाले नजर आए. इस एक पल ने डेटिंग की अफवाहों को और भी हवा दे दी. इतना ही नहीं, शादी के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां से वे मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे. खास बात ये रही कि तलविंदर हमेशा की तरह मास्क में दिखे.

गोवा में मिस्ट्री मैन के साथ दिखी थीं दिशा

इससे पहले गोवा में भी दिशा को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था, जिसका चेहरा ढका हुआ था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वो शख्स तलविंदर हो सकते हैं. हालांकि, अब तक दिशा या तलविंदर ने इन खबरों पर कोई सफाई नहीं दी है, लेकिन वायरल वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है. दिशा का नाम लंबे वक्त तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा. दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन 2022 में अलग होने की खबरें आईं. हाल ही में दिशा तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आई थीं.

यह भी पढे़ं: Vidyut No Cloth Yoga: बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिखे विद्युत जामवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >