Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श, आशिका से नहीं मृण्मयी से करेगा शादी, रजत इस शख्स के पास जाएगा मदद के लिए

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श, रजत को परेशान करने में सफल हो जाता है. अर्श, रजत के मन में शक डाल देता है कि सवी उसके साथ रहना नहींं चाहती.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श की चाल कामयाब हो जाती है. अर्श, रजत को बर्बाद कर देता है. वह सवी और अनुभव का वीडियो रजत को भेजता है और रजत उसे सच मानता है. हालांकि उस वीडियो के साथ अर्श ने छेड़छाड़ किया था. रजत वीडियो को सच मानकर गुस्से से भर जाता है. वह एक कार को तोड़ देता है और सवी के साथ बुरा बर्ताव करता है. सवी के साथ वह अपना रिश्ता खराब कर लेता है.

रजत इस शख्स के पास जाएगा मदद के लिए

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत को गिल्ट होता है कि उसने सवी के साथ बुरा बर्ताव किया. वह अपनी गलतियों को समझता है और ईशा के पास जाकर अपनी सारी बात बताता है. ईशा को लगता है कि रजत सच में पश्चाताप कर रहा है और सवी के लिए उसके मन में प्यार पनप रहा है. ईशा दोनों को मिलाने का फैसला करती है. हालांकि सवी इस बारे में ईशा से बात करने से बचती है. सवी खुद को ईशा और रजत से दूर कर लेती है.

मृण्मयी से शादी करेगा अर्श

ईशा रजत के दृष्टिकोण को सवी को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन सवी उसकी बात नहीं सुनती. सवी उससे किसी भी तरह से बात ना करने पर अड़ी रहती है. सवी अपने कमरे में तैयार होती है और रजत को लगता है कि वह अनुभव से मिलने जा रही है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत गिल्ट से भर जाता है और वह एक बार फिर से सवी का विश्वास जीतने का कोशिश करेगा. दूसरी तरफ अर्श, मृण्मयी से शादी कर लेगा. मृण्मयी के फैसले पर रजत और सवी हैरान रह जाएंगे. सवी उससे ऐसा करने के पीछे सवाल पूछेगी, लेकिन मृण्मयी उससे कुछ नहीं कहेगी.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >