Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत के रिश्ते को टूटने से बचाएगा ये शख्स, सुलझा देगा सारी गलतफहमी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और अनुभव साथ में कोर्ट जाते हैं. दोनों को साथ देखकर एक बार फिर से रजत के मन में शक आ जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा. सनी, अनुभव के साथ कोर्ट जाएगी. रजत को लगेगा कि सवी उसे तलाक दे रही है और अनुभव के साथ अपनी नयी जिंदगी शुरू करने वाली है. रजत का दिल टूट जाएगा और उसे समझ नहीं आएगा कि आगे क्या करें. हालांकि सवी और अनुभव ऐसा कुछ नहीं करने वाले होते हैं. सवी, तापसी और लकी के केस को सुलझाने के लिए अनुभव के साथ कोर्ट जाती है.

कोर्ट में अनुभव और सवी को देखेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और अनुभव को कोर्ट जाते देख रजत काफी परेशान हो जाता है. दूसरी तरफ सवी जल्द से जल्द तापसी और लकी का केस सुलझाना चाहती है. रजत के मन में दोनों को कोर्ट जाते देख गलतफहमी पैदा हो जाती है. अनुभव कोर्ट में रजत को देख लेता है. वह उससे बात करता है और उसे बताता है कि कैसे सवी ने तापसी के मैटर को सुलझाया नहीं तो लकी जेल चला जाता. हालांकि ये सच्चाई सामने आने से पहले ही रजत ने सवी को तलाक के पेपर्स भेज दिए थे.

अनुभव करेगा रजत की सारी गलतफहमी दूर

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुभव, रजत की सारी गलतफहमी दूर करता है. दूसरी तरफ रजत को गिल्ट होता है कि उसने सवी का विश्वास तोड़ा है और उसके साथ सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेगा. इसके लिए वह ईशा की मदद लेगा और उसे सबकुछ बता देगा. ईशा जानती है कि रजत के दिल में सवी के लिए प्यार आने लगा है. ईशा, सवी को समझाएगी कि वह रजत को एक मौका दे. सवी ना तो रजत और ना ही ईशा की बात नहीं सुनेगी. रजत उसका भरोसा फिर से जीतने का मन बनाता है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >