Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत की मुश्किलें बढ़ाने शो में हुई नई एंट्री, सवी को मिला उसका पुराना प्यार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सवी अनुभव से मिलने के लिए कैफे में जाती है. दोनों क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं. इधर रजत उनकी बातों को सुनता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज सावी और रजत की भूमिका में हैं. लेटेस्ट एपिसोड में, रजत फील करता है कि वह सवी के करीब आ रहा है. दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हैं. इसी बीच, अर्श ने आशिका के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल किया और प्रपोज किया. हालांकि वह कोई जवाब नहीं देती है.

गुम है किसी के प्यार में नए शख्स की हुई एंट्री

गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अनुभव नाम के शख्स की एंट्री होती है, जो नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आएगी. अनुभव कोई और नहीं बल्कि सवी के बचपन का दोस्त है. दोनों ने पहले एक दूसरे संग शादी करने का वादा किया था. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत सवी और अनुभव को लेकर को लेकर जलन महसूस करता है, क्योंकि उसकी पत्नी की आंखों में एक अलग सी चमक है और वह अपने दोस्त की दी हुई कंगन को बड़े प्यार से रखती है.

अनुभव से कैफे में मिलती है सवी

सवी अनुभव से कैफे में मिलती है. जहां रजत चुपचाप उन्हें देखने के लिए पास की सीट पर बैठ जाता है. अपनी बातचीत के दौरान, अनुभव ने सवी और रजत के रिश्ते पर टिप्पणी की और उन्हें प्यार में दूसरा मौका मिलने के लिए भाग्यशाली बताया. उसने यह भी कहा कि हर किसी को जिंदगी नया मौका नहीं देती है. मुझे तो पहला मौका भी नहीं मिला. इधर सवी शरमाते हुए उसकी बातों में हां में हां मिलाती है. हालांकि, फिर अनुभव उससे एक शॉकिंग सवाल पूछता है कि क्या वह सचमुच रजत से प्यार करती है. सवी जवाव नहीं देती है. ये देखकर रजत शॉक्ड हो जाता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के सामने आशिका पकड़ेगी उसके पति का हाथ, भाग्यश्री देगी ये सलाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब बनेगी शेफ, आयशा सिंह के नये शो ‘मन्नत’ का आया प्रोमो, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >