Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- अच्छे ढंग से काम…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद कई कैरेक्टर्स को न चाहते हुए भी सीरियल को अलविदा कहना पड़ रहा है. कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा के अलावा सभी स्टारकास्ट को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. अब एक और किरदार का सीरियल छोड़ने के बाद दर्द छलका है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर बीतते एपिसोड के साथ काफी रोमांचक होता जा रहा है. मेकर्स सीरियल को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शो में दस साल के लीप के साथ एक बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है. जहां शक्ति अरोड़ा और भोसले परिवार के कई सदस्यों एक साथ शो से बाहर हो जाएंगे. अब सीरियल में रावसाहेब का किरदार निभाने वाले निमाई बाली भी बाहर हो रहे हैं. उन्होंने अपने एग्जिट पर बात की है.


निमाई बाली सीरियल को कह रहे हैं अलविदा
अभिनेता निमाई बाली ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा कि शो में रावसाहेब का शक्तिशाली किरदार निभाने में उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि शो का हिस्सा बनने की सबसे अच्छी बात कलाकार और क्रू हैं. अभिनेता ने कहा कि वह निश्चित रूप से शो की पूरी कास्ट और क्रू को मिस करेंगे. उन्होंने ​​कहा कि शो के निर्माताओं ने पॉजिटिव माहौल बनाए रखा, जिसने सभी ने काफी अच्छे ढंग से काम किया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा की को-स्टार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मुश्किल हो लेकिन…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अचानक आ रहे लीप को लेकर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी ये नहीं…


निमाई बाली ने लीप के बारे में की बात
अभिनेता निमाई ने लीप के बारे में खुलासा किया और कहा कि यह दुखद है कि लीप के कारण अभिनेताओं को बाहर जाना पड़ा. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि वह वास्तव में लीप के फैसले को समझ नहीं पाए, क्योंकि जहां तक ​​टीआरपी का सवाल है तो वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि वे चैनल और मेकर्स की ओर से लिए गए फैसले का सम्मान करते हैं क्योंकि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है. निमाई ने कहा कि प्रोजेक्ट हेड पंकज कौशिक ने शो को शानदार ढंग से प्रबंधित किया है और किसी भी कलाकार को एक-दूसरे के शेड्यूल से कोई दिक्कत नहीं है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य भूमिका में हैं.


गुम है किसी के प्यार में से बाहर निकलने पर सुमित सिंह
गुम है किसी के प्यार में रीवा का किरदार निभाने वाली सुमित सिंह ने भी लीप के बाद शो से बाहर निकलने पर अपने बातें रखी थी. उन्होंने कहा कि उनके लिए आगे बढ़ना मुश्किल होगा, क्योंकि वह अपने किरदार के बहुत करीब हैं. बता दें कि गुम है किसी के प्यार में की शुरुआत नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने शो के मुख्य चेहरों के साथ की थी.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >