Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद इस एक्ट्रेस ने शो को मारी लात, मेकर्स ने ढूंढ निकाला नया रिप्लेसमेंट!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: ‘गुम है किसी के प्यार में’ के मुख्य कलाकार आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ रहे है. एक और अभिनेत्री शो छोड़ने के लिए तैयार है और वह अभिनेत्री येशा हरसोरा हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में‘ इन दिनों कई कारणों से चर्चा में है. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है और नये कास्ट की एंट्री होने वाली है. आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा 20 साल बाद कहानी में नजर नहीं आएंगे. हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस स्वेहा भावसर ने शो को अलविदा कह दिया. अब एक्ट्रेस येशा हरसोरा ने शो छोड़ दिया है. एक-एक कर सारे एक्टर्स शो को बॉय-बॉय कह रहे है.

येशा हरसोरा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को कहा अलविदा

‘गुम है किसी के प्यार में’ के मुख्य कलाकार आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ रहे है. एक और अभिनेत्री शो छोड़ने के लिए तैयार है और वह अभिनेत्री येशा हरसोरा हैं. येशा शो में हरिणी का किरदार निभाती थी और वो चव्हाण निवास में रहती थी. येशा ने हरिनी देशपांडे की भूमिका निभाई है जो पुलकित और देवयानी की बेटी है.

येशा हरसोरा की जगह लेगी ये एक्ट्रेस!

टेलीचक्कर से बात करते हुए येशा हरसोरा ने कहा कि, ”शो 20 साल की छलांग ले रहा है इसलिए मैं बाहर निकलूंगी क्योंकि हरिणी के चरित्र को वयस्कता और अधिक परिपक्व तरीके से दिखाया जाएगा.” वहीं, अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरिणी की जगह शो में कौन लेगा, इसकी खोज मेकर्स न कर ली है. कहा जा रहा है कि अंकिता खरे उसकी जगह लेगी. हालांकि मेकर्स ने इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

गुम है किसी के प्यार में एंट्री नहीं लेंगे फहमान खान

शो गुम है किसी के प्यार में को लेकर कहा जा रहा था कि फहमान खान इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे. कहा जा रहा था कि फहमान को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है और उन्होंने अपने शो धर्मपत्नी के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद शो की शूटिंग शुरू कर देंगे. हालांकि इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर के शो में जुड़ने की खबर सच नहीं है. इस शो में वो नजर नहीं आएंगे.

Also Read: GHKKPM: एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती सई-पाखी, इस वजह से दोनों के रिश्ते में आई दरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >