Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की गलती की वजह से सवी हो जाएगी किडनैप, शांतनु करेगा खुलासा!

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आगामी ट्रैक में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने मिलेगा. सवी हॉस्टल में कमरा लेने की कोशिश करेगी, लेकिन किरण वहां आकर सबकुछ बिगाड़ देता है. किरण पर वो छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगाती है. वहीं, आने वाले दिनों सवी के साथ एक बड़ा हादसा होने वाला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आ चुका है और अब लीड रोल में ईशान (शक्ति अरोड़ा) सवी (भाविका शर्मा) है. कहानी काफी मजेदार और रोमांचक हो गई है. ईशा सवी के भाई वीनू के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले लेती है. ईशा से सवी पूछती है कि उसने वीनू के खिलाफ अपनी शिकायत वापस क्यों ले ली. ईशा उसे समझाती है कि वीनू भी उसका छात्र है और वो नहीं चाहती की उसका भविष्य खराब हो. वहीं, सवी की बहन हरिणी गर्भवती है. उसका पति हरिणी को घर में ना पाकर सवी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है. सवी के विरोध करने पर वो उसे मुंह बंद रखने की धमकी देता है. वो उससे कहता है कि वो अपनी बहन से कुछ नहीं कहे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. सवी ये सुनकर काफी डर और दुखी हो जाती है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ सवी लगाएगी किरण पर आरोप

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आगामी ट्रैक में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने मिलेगा. सवी हॉस्टल में कमरा लेने की कोशिश करेगी, लेकिन किरण वहां आकर सबकुछ बिगाड़ देता है. किरण पर वो छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगाती है. हालांकि किरण उसकी बात से पलट जाता है. वहां पुलिस भी आता है और सवी को हॉस्टल में एक कमरा देने के लिए कहता है. लेकिन सवी का जीवन संघर्ष से भरा है और एक बार फिर वह फंस गई है. ईशान उसे हॉस्टल से बाहर निकाल देगा. अब देखना होगा कि इस मुसीबत का सवी कैसे सामना करती है.

सवी हो जाएगी किडनैप

गुम है किसी के प्यार में के फ्यूचर ट्रैक में दिखाया जाएगा कि सवी खतरे में पड़ जाती है और वो किडनैप हो जाती है. शांतनु ईशान को फोन करता है और उसे डांटता है और सवी के लापता होने के लिए उसे दोषी ठहराता है. इसका अपकमिंग ट्रैक काफी दिलचस्प होने वाला है औऱ शो में खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न आएगा. अब देखना होगा कि सवी को किसने किडनैप किया. क्या ईशान, सवी को बचा पाएगा. कौन है जो सवी को किडनैप करना चाहता है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट संग लड़ाई की खबरों पर सई ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने तो काफी कुछ…

अबतक आपने शो में देखा

गुम है किसी के प्यार में के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि यशवंत, निशिकांत से यह कहता है यशवंत ने ईशा पर अपने भाइयों को अलग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि वह ऐसा नहीं होने देगा. वहीं, शांतनु ईशा की देखभाल करते हैं और तभी उसे यशवंत का फोन आता है. शांतनु को वो निवेशकों की बैठक में आने के लिए कहता है, लेकिन वो कहता है कि वो इस समय आने की स्थिति में नहीं है. यशवंत शांतनु से बहस करते हैं और शांतनु को डांटते हैं कि वह अपनी पत्नी का गुलाम बन गया है. वहीं, हरिणी के गायन के लिए सवी उसकी प्रशंसा करती है. किरण उनकी बातचीत सुनता है और उसे काफी बुरा-भला कहता है. किरण हरिणी को थप्पड़ मारने जाता है तब ही सवी वहां आ जाती है और उसे रोक लेती है. सवी उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है. वो किरण से सवाल करती है कि उसकी हिम्म्त कैसे हुई हरिणी पर हाथ उठाने की.

निशिकांत, शांतनु पर भड़क जाएगा

निशिकांत शांतनु से कहते हैं कि क्या इस उम्र में अपने परिवार को छोड़कर ईशा के साथ रहना सही है. शांतनु निशिकांत को याद दिलाता है कि ईशा उसकी पत्नी है और उसने 7 जन्मों तक उसकी देखभाल करने की कसम खाई है. यशवंत का कहना है कि ईशा ने उसे छोड़ दिया है. ईशान घर में आता है और अपने पिता पर ईशा के साथ रहने का तंज कसता है. यशवंत का कहना है कि जब तक वह ईशा भोसले को नहीं छोड़ेंगे तब तक इस परिवार के दरवाजे बंद रहेंगे. शांतनु ये सुनकर शॉक्ड हो जाते है. अपने भाई से ये बात सुनकर वो काफी हदास हो जाते है. शांतनु इसके बाद भोसले परिवार छोड़ने का फैसला करते है. वो ईशान से सही और गलत में फर्क करने के लिए कहता है. शांतनु कहता है कि ईशा, ईशान से ज्यादा प्यार करती है लेकिन ईशान ये बात नहीं मान सकता. शांतुन फिर घर छोड़कर चला जाता है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नहीं आएगा लीप! अक्षरा ने कर दिया खुलासा, बोली- मुझे कोई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >