Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सुरेखा का बेटा चिन्मय करेगा उसकी बेइज्जती, फूट-फूटकर रोएगी अक्का साहेब

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि चिन्मय अपनी मां के द्वारा लाए गए चीजों को उठाकर बाहर फेंक देता है. अक्का साहेब रोने लगती है.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य रोल में है. सीरियल का ट्रैक काफी जबरदस्त हो गया है. हाल ही में सुरेखा साहेब के बेटे चिन्मय की एंट्री हुई है. चिन्मय काफी सालों बाद अपने घर लौटा है. हालांकि यशवंत आपने बेटे के आने से खुश नहीं है. दूसरी तरफ चिन्मय भी बार-बार अपने पिता की बेइज्जती करता रहता है. आने वाले एपिसोड में नया टर्न आएगा.


सवी को इस बात का है यकीन
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चुपके से शिखा, जीते के कमरे में आकर चिन्मय का बेड लगा देती है. वो इस बार में जीतू को चिन्मय को नहीं बताने के लिए कहती है. सवी को चिन्मय के बैग में एक म्यूजिकल वाद्ययंत्र और देहरादून प्रॉपटी का एक ब्रोचर मिलता है. शिखा से सवी कहती है कि उन्हें पता करना होगा कि चिन्मय के दिमाग में क्या चल रहा है. वहीं, सवी को यकीन है कि चिन्मय को एक दिन पता चलेगा कि शिखा उससे कितना प्यार करती है. वहीं, पूरा परिवार राम नवमी मनाएगा. इसका प्रोमो भी आया है.


गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो
गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो में दिखाया गया है कि सुरेखा, चिन्मय के लिए नये कपड़े और समान लेकर आती है. चिन्मय उससे अपनी दिल की बात कहता है. वो कहता है कि हमेशा ईशान को उससे ज्यादा प्यार मिला. ईशा के माता-पिता ना होते हुए भी उसे खूब सारा प्यार मिला, लेकिन उसके माता-पिता होते हुए भी उसे प्यार नहीं मिला. चिन्मय सारा समान उठाकर बाहर फेंक देता है और अपनी मां को भी बाहर जाने के लिए कहता है. सुरेखा बहुत रोने लगती है. तभी वहां सवी आती है. सवी, चिन्मय से कहती है कि उसके अंदर की इंसानियत कहीं मर तो नहीं गया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के प्यार में दीवानी हुई सवी, अब रीवा बनेगी विलेन, कैसे करेगी दोनों को अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >