GHKPM Spoiler: सवी के लिए पाखी के मन में भरी है नफरत, सई-विराट के सामने हुआ खुलासा

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा पाखी के साथ विराट और विनायक वापस चव्हाण निवास आते है. विनायक अपनी दादी अश्विनी को बताता है कि सवी की तबीयत खराब हो गई थी.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के नये ट्रैक में एक बार फिर पाखी, विराट पर भड़कते दिखेंगी. सई के घर पर विराट को शर्टलेस देखकर पाखी अपना आपा खो देती है. उसके मन में जो आता है वो बस बोलती जाती है. विराट उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं सुनती.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी गुस्से में विराट को काफी कुछ कह देती है. पाखी कहती है कि सवी की तबीयत अभी ही खराब होनी थी क्या. वो कहती है कि जब से सवी उसके जिंदगी में आई है, उसकी लाइफ खराब हो गई है. विराट ये सुनकर कहता है कि वो खुद एक मां होकर ऐसे कैसे कह सकती है. सई उसे चेतावनी देते हुए कहती है कि उसकी बेटी के खिलाफ वो कुछ बुरा ना बोले.

अश्विनी को सता रहा ये डर

पाखी के साथ विराट और विनायक वापस चव्हाण निवास आते है. विनायक अपनी दादी अश्विनी को बताता है कि सवी की तबीयत खराब हो गई थी और इस वजह से वो लोग वहां रुक गए थे. पाखी रोते हुए अश्विनी से कहती है कि सवी के आने के बाद से विराट उसे इग्नोर कर रहा है. वो पूरी तरह से सवी और सई पर ध्यान दे रहा है. अश्विनी सोचती है कि उन दोनों का रिश्ता ठीक करने के लिए उसे कुछ करना होगा.

सई से विराट ने मांगी माफी

विराट ऑफिस पहुंचता है और सई से पाखी की वजह से माफी मांगता है. सई कहती है कि वो पाखी और उससे सॉरी सुन-सुनकर थक गई है. उसने सिर्फ अपने आबा को श्रद्धांजलि देने के लिए इस नौकरी को हां कहा था. वो अब उनसे सिर्फ काम की बातें करना चाहती है और कुछ भी नहीं. ये सब सुनकर विराट चुप हो जाता है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई के घर विराट को शर्टलेस देख पाखी का चढ़ा पारा, क्या उसे मिलेगा अपने रिश्ते में धोखा?
इस बात पर पाखी हुई थी नाराज

पाखी ये जानकर परेशान हो जाती है कि विराट और विनायक रात में घर नहीं लौटे है. पाखी जल्दबाजी में सई के घर जाती है और विराट को शर्टलेस देखकर काफी हैरान रह जाती है. विराट उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं समझती. सई उसे समझाती है ऐसा कुछ नहीं है जैसा वो सोच रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >