Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई- विराट की होगी शादी, सातवें फेरे से पहले भवानी रखेगी दोनों के सामने शर्त

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट सबके सामने सई से शादी के लिए पूछता है और वो हां कह देती है. सई कहती है कि शिवानी और राजीव के साथ आज वो दोनों भी इस मंडप में शादी करेंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 3rd May Episode: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में शिवानी और राजीव की शादी हो रही है. शादी के बीच सई, विराट से अपने प्यार का इजहार करेगी. वहीं, दोनों को देखकर पाखी को पुराने दिन याद आते है, जब वो और विराट साथ में थे. पाखी, सई से काफी जल जाती है.

सई-विराट को करेगी प्रपोज
विराट-सई की शादी

ये सब देखकर पाखी वहां से जाने की कोशिश करती है. सम्राट उसे रोकता है और पूछता है कि क्या उसे विराट और सईं को एक साथ देखकर गुस्सा आ रहा है. विराट सबके सामने सई से शादी के लिए पूछता है और वो हां कह देती है. सई कहती है कि शिवानी और राजीव के साथ आज वो दोनों भी इस मंडप में शादी करेंगे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई करेगी विराट से अपने प्यार का इजहार, पाखी का होगा बुरा हाल
भवानी रखेगी सई- विराट के सामने शर्त

साई- विराट और राजीव-शिवानी की शादी की रस्में शुरू हो जाती है. वो चारों पूरे मन से रस्मों को पूरा करते है. पाखी, भवानी को सईं के खिलाफ भड़काती है और कहती है कि सईं उसे अपने कब्जे में ले रही है और घर पर कंट्रोल करना चाहती है. भवानी सई और विराट को फेरे लेते देख रोकती है. सई और विराट के आखिरी फेरे होने से पहले भवानी उनके सामने एक शर्त रखने वाली है.

अबतक आपने देखा

अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में देखा कि सईं शादी में ड्रम बजाते हुए आती है और कहती है कि उसे विराट से कुछ कहना है. उसे ऐसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. विराट, सई से ड्रम लेता है और उसे बजाना शुरू कर देता है. सई डांस करने लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >