GHKPM: पाखी नहीं ‘रामायण’ की ‘सीता’ से जब विराट को हो गया था प्यार, शादी से पहले इस वजह से टूट गया था रिश्ता!

नील भट्ट इन दिनों टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे है. नील शो में विराट की भूमिका निभाते है. नील ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा से शादी किया है, लेकिन उनका अफेयर टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ रह चुका है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: छोटे परदे पर काम करने वाले अभिनेता कई बार सेट पर प्यार में पड़ जाते है. एक साथ काम करते-करते एक दूसरे के हो जाते है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि छोटे परदे पर कई जोड़ियां बनती है और बिगड़ती है. यह रिश्ता सेट से निकलकर जीवनभर के लिए बन जाता है और कभी-कभी वो रिश्ता शादी की बात तक पहुंचकर टूट जाता है. ऐसी कई घटनाएं देखी जा चुकी है. ऐसा ही एक रिश्ता रहा टिनसेल टाउन में भी, जिसके क्यूट केमिस्ट्री की वजह से कपल गोल्स मिले, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका. जी हां, हम बात कर रहे है नील भट्ट और नेहा सरगम के रिलेशनशिप की.

नील भट्ट और नेहा सरगम

बता दें कि नील भट्ट और नेहा सरगम टीवी के चर्चित कपल में गिने जाते थे. हालांकि, उन्होंने काभी भी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को दुनिया से सामने नहीं स्वीकार किया था. लेकिन किसी भी पार्टी में हो या अन्य जगह उनकी साथ में मौजूदगी यह साफ तौर पर बयां करती थी कि वो दोनों प्यार में थे. बता दें कि उन दोनों की मुलाकात साल 2012 में आए टीवी शो ‘रामायण: सबके जीवन का आधार’ के सेट पर हुई थी.

इस वजह से टूटा था नील का रिश्ता!

बता दें कि उस शो में नेता सीता का रोल प्ले कर रही थी वहीं, नील भट्ट ‘लक्ष्मण’ के रोल में थे. हालांकि यह शो केवल एक साल ही चला लेकिन कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों अभिनेताओं के बीच प्यार जग गया और प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे. बताया यह भी जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही दोनों के रिश्तों में कुछ दरार आई और यह नाता टूट गया.

Also Read: Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein के सेट पर मिला ‘सई’ को कोई खास! इस शख्स को डेट करने की है चर्चा
नील भट्ट ने ऐश्वर्या से की शादी

बात अगर अभी की करें तो नील भट्ट ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी बनीं ऐश्वर्या शर्मा से शादी कर ली. साल 2021 में दोनों ने करीब एक साल तक डेट किया फिर शादी के बंधन में बंध गए. वहीं, कहा जाता है कि नेहा सरगम अभी भी करियर पर ध्यान दे रही हैं. बता दें कि आखिरी बार नेहा को ‘यशोमति मैय्या के नंदलाला’ शो में देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >