Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा बनने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सच है…

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने पिंकविला को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल होने पर बात की है. साथ ही उन्होंने बिग बॉस को ठुकराने के पीछे के असल कारण का भी खुलासा किया है.

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना को लेकर कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीतने के बाद ऐसी खबर तेज है कि एक्टर को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है. यही नहीं रूमर्स तो यह भी हैं कि गौरव खन्ना ने शो के लिए हामी भी भर दी है और वो कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसपर फाइनली एक्टर ने बात की है. साथ ही उन्होंने सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को ठुकराने के पीछे की वजह भी बताई है.

क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में होंगे गौरव?

Pinkvilla को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनने पर खुलासा किया है. उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है? तो इसपर एक्टर ने अपने जवाब में कहा, ‘ये सच है.’ इसके बाद जब आगे एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्होंने ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है? तो इसका जवाब देते हुए गौरव खन्ना ने कहा, ‘चियर्स. हो सकता है कि ये सच भी ना हो.’ अब एक्टर के इस जवाब से एक बात तो साफ है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच जरूर किया गया है. हालांकि, उन्होंने शो में शामिल होने वाली बात को कंफर्म नहीं किया है.

बिग बॉस को क्यों ठुकरया?

गौरव खन्ना से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘बिग बॉस’ का ऑफर इसलिए ठुकराया क्योंकि वह ड्रामे से डरते हैं? तो इसपर एक्टर ने कहा, ‘नहीं, पैसे कम थे.’ हालांकि, उन्होंने बाद में इसे मजाक बता दिया. इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है? तो इसके जवाब में गौरव ने कहा, ‘बिल्कुल, मैं टीवी पर कब से काम कर रहा हूं. इंडस्ट्री से सभी को कभी ना कभी अप्रोच किया गया है, लेकिन मैंने अभी तक ये शो नहीं किया.’ साथ ही गौरव खन्ना ने यह भी बताया कि वह अभी नहीं जानते कि वो ये शो फ्यूचर में करेंगे या नहीं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 में वकील बनकर पर्दे पर छाईं अनन्या पांडे, बोलीं- मेरे किरदार के लिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >