टीआरपी चार्ट में नंबर 1 बनकर चमका ‘गंगा माई की बेटियां’, शीजान खान बोले- यह दर्शकों के प्यार का नतीजा है

Ganga Mai Ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियां’ ने इस सप्ताह टीआरपी चार्ट में पहला स्थान हासिल किया है. शो की सफलता पर शीजान खान ने खुशी जताते हुए दर्शकों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया.

Ganga Mai Ki Betiyan: शो ‘गंगा माई की बेटियां’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. शो ने इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. हाल के एपिसोड्स में सिद्धू और स्नेहा की मुलाकात और उनकी कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसका असर टीआरपी रेटिंग्स में भी साफ दिखाई दिया. शो में सिद्धू का किरदार निभाने वाले अभिनेता शीजान खान ने इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है.

शीजान खान बोले- टीआरपी में नंबर 1 बनना बेहद भावुक पल

न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत के दौरान शीजान खान ने कहा, “‘गंगा माई की बेटियां’ को पहली बार टीआरपी चार्ट में नंबर 1 पर देखना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है. एक कलाकार के तौर पर आप हर सीन में अपना दिल और मेहनत लगाते हैं. हमेशा यही उम्मीद रहती है कि दर्शक आपके काम से जुड़ें और उसे पसंद करें. यह सफलता हमारी उसी मेहनत की खूबसूरत पहचान है.” उन्होंने आगे दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं हमारे सभी दर्शकों और फैंस का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया और इस मुकाम तक पहुंचाया. यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि शो से जुड़े हर कलाकार और पर्दे के पीछे काम करने वाले हर सदस्य की है.”

फैंस के प्यार को बताया सबसे बड़ी ताकत

शीजान ने कहा कि दर्शकों का लगातार मिल रहा सपोर्ट ही कलाकारों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में भी हम दर्शकों का इसी तरह मनोरंजन करते रहेंगे और उनका प्यार और आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा.”

सिद्धू और स्नेहा की कहानी में आएंगे नए मोड़

अब दर्शकों की नजर शो की आगामी कहानी पर टिकी हुई है. आने वाले एपिसोड्स में स्नेहा की शादी के बाद दुर्गावती के घर में एंट्री हो सकती है. इसके साथ ही सिद्धू और स्नेहा की जिंदगी में कई नई चुनौतियां देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: नौकर से प्यार कर बैठेगी ईशानी, सबके सामने करेगी रिश्ते का ऐलान, पाखी ने बेटी को घर से निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >