Friday OTT Releases: दशहरा की छुट्टियों को बनाए एंटरटेनिंग, इन नई रिलीज हॉरर-एक्शन फिल्मों का लें मजा

Friday OTT Releases: अगर आप इस वीकेंड फ्री हैं और कुछ मजेदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर एंजॉय करना चाहते हैं, तो स्त्री 2, खेल-खेल में, वेदा, सरफिरा जैसी मूवी देख सकते हैं.

Friday OTT Releases: त्योहारी सीजन चल रहा है और मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह एक शानदार मौका है! इस दशहरा, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और जियोसिनेमा जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर कई धुआंधार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसे आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. इसमें स्त्री 2, खेल-खेल में, वेदा, सरफिरा जैसी मूवी शामिल है.

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म ने धुआंधार कमाई की. हॉरर-कॉमेडी ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म की कहानी, एक बिना सिर वाले भूत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्थानीय महिलाओं को अपना शिकार बनाता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

खेल-खेल में

खेल खेल में के साथ अक्षय कुमार ने कॉमेडी में धमाकेदार वापसी की. हालांकि फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. मुदस्सर अजीज की ओर से निर्देशित, यह कॉमेडी-ड्रामा दोस्तों के ग्रुप पर बेस्ड है, जो एक गेम नाइट के दौरान एक-दूसरे के बारे में चौंकाने वाले रहस्यों को जानते हैं. मूवी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

सरफिरा

सुधा कोंगारा की ओर से निर्देशित, सरफिरा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म सोरारई पोटरू का हिंदी रीमेक है. अक्षय कुमार अभिनीत, यह प्रेरणादायक कहानी सभी भारतीयों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाने की एक व्यक्ति की यात्रा को बताती है. मूवी डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

वेदा

जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ की फिल्म वेदा आज से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. निखिल आडवाणी की ओर से निर्देशित एक्शन ड्रामा मेजर अभिमन्यु कंवर, एक कोर्ट-मार्शल अधिकारी, और वेदा, एक दृढ़ दलित महिला, का अनुसरण करती है.

रात जवान है

ये सीरीज तीन दोनों के अनब्रेकेबल बॉन्ड को दिखाती है. कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे मुश्किल वक्त में दोस्त एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं. सीरीज SonyLIV पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

Also Read: OTT Adda: अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस के दीवाने हैं, तो मोक्ष आइलैंड आपके लिए है परफेक्ट

Also Read: Netflix Release: अक्टूबर में होगी एंटरटेनमेंट की बौछार, ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं 21 फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >