Friday OTT Releases: जून का पहला वीकेंड होगा धमाकेदार, ओटीटी पर रिलीज हुई ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Releases: जून का पहला वीकेंड ओटीटी लवर्स के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस वीक कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जो आपको एक मिनट भी बोर नहीं होने देगी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Friday OTT Releases: वीकेंड आते ही दर्शक कुछ नया देखना पसंद करते हैं. जून का पहला हफ्ता भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, क्योंकि कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. जिसमें जबरदस्त सस्पेंस से लेकर थ्रिलर और एक्शन सब मौजूद है. इसे अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

मर्सी फॉर नन (Mercy for None)

मर्सी फॉर नन में सो जी सब, चू यंग वू, गोंग म्यांग जैसे कलाकार हैं. थ्रिलर कहानी एक पूर्व गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई की मौत के बाद बदला लेने के लिए फिर से अंडरवर्ल्ड में प्रवेश करता है. इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा.

गेट अवे (Get Away)

गेट अवे में मैसी आयर्स, निक फ्रॉस्ट, आइसलिंग बी, सेबेस्टियन क्रॉफ्ट जैसे कलाकारों की टोली है. कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका वेकेशन तब खराब हो जाता है, जब उसे पता चलता है कि इस द्वीप पर एक सीरियल किलर रहता है. आप इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

छल कपट: द डिसेप्शन (Chhal Kapat: The Deception)

छल कपट: द डिसेप्शन में श्रेया पिलगांवकर, काम्या अहलावत, रागिनी द्विवेदी जैसे कलाकार हैं. कहानी एक शानदार पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान एक मशहूर इन्फ्लुएंसर की मौत के मामले को सुलझाने के मिशन पर निकलता है. आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.

स्ट्रॉ (Straw)

स्ट्रॉ में ताराजी पी हेंसन, शेरी शेफर्ड और तेयाना टेलर मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक अकेली माँ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा.

जाट (Jaat)

सनी देओल की जाट 5 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य खलनायक के रूप में हैं और उनके साथ विनीत कुमार सिंह हैं. इसमें सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >