Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज, मिस न करें लिस्ट

Friday OTT Releases: सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस वीक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है, जो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ थ्रिलर और क्राइम का ओवरडोज भी देगी. लिस्ट में सैयारा से लेकर कुली शामिल है.

Friday OTT Releases: यह वीक ओटीटी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. लिस्ट में “डू यू वाना पार्टनर”, “यू एंड एवरीथिंग एल्स”, सैयार और कुली शामिल है.

सैयारा

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित, यह रोमांटिक सैयारा 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. ओटीटी दिग्गज ने इसकी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की. कहानी कृष कपूर की है, जिसे वाणी से प्यार हो जाता है. दोनों की लाइफ में कई परेशानियां आती है.

कुली

रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर कुली ने सिनेमाघरों में रिलीज के एक महीने से भी कम समय बाद अपना डिजिटल सफर शुरू करने की घोषणा कर दी. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी.

यू एंड एवरीथिंग एल्स

नेटफ्लिक्स एक दिल को छू लेने वाली के-ड्रामा सीरीज लेकर आ रहा है, जो दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता तनाव बढ़ने के साथ कमजोर होता जाता है. सीरीज में किम गो-यून, पार्क जी-ह्यून और किम गन-वू मुख्य भूमिकाओं में हैं.

एवरी मिनट काउंट्स

“एवरी मिनट काउंट्स” का दूसरा सीजन वहीं से शुरू होता है, जहां पिछला सीजन में खत्म हुआ था. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 सितंबर से एंजॉय किया जा सकता है.

रेम्बो इन लव

यह तेलुगु वर्कप्लेस रोमांटिक कॉमेडी एक ऐसे बिजनेसमैन की कहानी है, जो दिवालिया होने की कगार पर है और उसे अपने व्यवसाय को बचाने के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है. इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

Do You Wanna Partner

तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा दो करीबी दोस्तों की कहानी है, जो अपना खुद का क्राफ्ट बियर ब्रांड लॉन्च करने का फैसला करते हैं. इसमें जावेद जाफरी, नकुल मेहता, नीरज काबी, श्वेता तिवारी, रणजीवय सिंह और सूफी मोतीवाला जैसे कलाकार शामिल हैं. इसे 12 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने 8 साल से गायब दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आती है, तो रौनक आएगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >