Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, एक साथ रिलीज हो रही हैं ये 5 धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT Releases: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई बॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखेगी. लिस्ट में जिगरा से लेकर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और अमरन शामिल है.

Friday OTT Releases: अगर आप भी वीकेंड पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इस वीक कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपको एंटरटेनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगी. लिस्ट में आलिया भट्ट की जिगरा से लेकर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो शामिल है.

तनाव सीजन 2

यह वेब वेब सीरीज अपनी दिलचस्प कहानी से आपको अंत तक स्क्रीन से बांधे रखेगी. तनाव सीजन 1 में जहां आतंकी मीर साहब को मौत के घाट उतार दिया जाता है. वहीं सीजन 2 इसी कहानी को आगे बढ़ाता है. जिसमें मीर का बेटा फरीद उर्फ अल दश्मिक घाटी में तनाव फैलाने लौट आया है. सीरीज 6 दिसंबर, 2024 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

जिगरा

आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म जिगरा ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 6 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. वासन बाला की ओर से निर्देशित जिगरा की कहानी भाई बहन के अटूट रिश्ते को दिखाती है.

अमरन

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की तमिल फिल्म अमरन ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. एक बहादुर भारतीय सेना के जवान के जीवन पर आधारित इस मूवी को क्रिटिक्स ने भी काफी अच्छा रिव्यू दिया. अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है तो अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर कॉमेडी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला. अब मूवी ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. गुरुवार को स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की और लिखा, “अपनी वीएचएस टेप निकाल लीजिए, उनकी वो वाली सीडी आपके स्क्रीन पर आने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 7 दिसंबर से देखें.”

अग्नि

दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और सैयामी खेर स्टारर फिल्म अग्नि, अग्निशामकों के रोमांचक और चुनौतीपूर्ण जीवन को उजागर करती है. यह फिल्म एक दृढ़ फायरफाइटर विट्ठल और एक पुलिस अधिकारी समित के इर्द-गिर्द घूमती है. मूवी 6 दिसंबर, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

Also Read- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video OTT Release: राजकुमार-तृप्ति निकले अपनी शादी का वीडियो खोजने, इस ओटीटी पर हो रही रिलीज

Also Read- Jigra OTT Release Date: आलिया भट्ट की जिगरा इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >