Friday OTT Releases: सनी देओल की 'इक्का' से आयुष्मान की 'पति पत्नी और वो दो' तक, इस शुक्रवार OTT पर होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

इस शुक्रवार घर बैठे मनोरंजन का पूरा मजा लें. Netflix, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV पर कोर्टरूम ड्रामा, रोमांटिक कॉमेडी, थ्रिलर, एक्शन और स्पोर्ट्स से जुड़ी कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. जानिए कौन सी फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

Friday OTT Releases 10 July: अगर इस शुक्रवार घर से बाहर निकलने का मन नहीं है, तो टेंशन छोड़िए. इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है. Netflix, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV पर कोर्टरूम ड्रामा, रोमांटिक कॉमेडी, थ्रिलर, एक्शन और स्पोर्ट्स से जुड़ी कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. आइए जानते हैं इस शुक्रवार कौन-सी फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी.

'इक्का' (Ikka) - नेटफ्लिक्स

सनी देओल 'इक्का' के साथ OTT पर डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में अर्जुन मेहरा (सनी देओल) नाम का एक ईमानदार वकील है, जिसे लोग लगातार केस जीतने की वजह से 'इक्का' कहते हैं. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे उसी हत्या के आरोपी (अक्षय खन्ना) का केस लड़ना पड़ता है, जिसे वह पहले जेल भेज चुका होता है. इसके बाद फिल्म में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) - नेटफ्लिक्स

आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी 'पति पत्नी और वो 2' भी इस शुक्रवार Netflix पर रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान प्रजापति पांडे नाम के एक फॉरेस्ट ऑफिसर बने हैं, जो अपनी पत्नी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं. लेकिन उनकी पुरानी क्लासमेट चंचल की एंट्री के बाद उनकी जिंदगी में कई मजेदार गलतफहमियां और फनी हालात पैदा हो जाते हैं.

'सिंग गीतम' (Sing Geetam) - नेटफ्लिक्स

'सिंग गीतम' एक म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां एक रहस्यमयी श्राप लगा हुआ है. इस श्राप की वजह से गांव का कोई भी इंसान आम भाषा में बात नहीं कर सकता, सबको सिर्फ गाकर ही अपनी बात कहनी पड़ती है. यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखने को मिलेगी.

'लैंड ऑफ फुटबॉल' (Land of Football) - जियोहॉटस्टार

अगर आपको फुटबॉल का खेल पसंद है, तो यह खास डॉक्युमेंट्री सिर्फ आपके लिए है. इसमें दिखाया गया है कि केरल के लोगों में पिछले 70 सालों से फुटबॉल खेल को लेकर कितना ज्यादा पागलपन, जुनून और प्यार भरा हुआ है.

'परिमला एंड कंपनी' (Parimala And Co) - जी5

यह तमिल भाषा की एक मजेदार और सस्पेंस से भरपूर फिल्म है, जिसकी कहानी परिमला और उसके परिवार की है. उनके पड़ोस का एक बुरा आदमी उनकी छोटी बेटी को परेशान करता है, लेकिन एक दिन वह आदमी अचानक मरा हुआ मिलता है. अब पुलिस पूरे परिवार पर शक करती है और घर के लोग भी एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं, जिससे बहुत सारी मजेदार गड़बड़ियां होती हैं.

'बाल्टी' (Balti) - सोनीलिव

यह एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसकी कहानी उदयन नाम के एक कबड्डी खिलाड़ी की है. उदयन अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक अमीर बिजनेसमैन का भरोसा जीत लेता है. लेकिन बाद में कुछ गड़बड़ होने की वजह से उसे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है. खुद को सही साबित करने के लिए वह दोबारा कबड्डी के मैदान में उतरता है.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: OTT पर होने वाला है साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप, आ रही हैं ये 5 नई फिल्में और सीरीज

यह भी पढ़ेंधमाल 4 से लेकर I, Nobody तक, इस हफ्ते एक ही दिन रिलीज होगी 6 फिल्में, अजय देवगन को मिलेगा कड़ी टक्कर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >