नहीं है ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन… तो अभी फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, पंचायत भी इसके आगे फेल

1 / 1
नहीं है ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन… तो अभी फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, पंचायत भी इसके आगे फेल
फुल स्क्रीन में देखें

नहीं है ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन… तो अभी फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, पंचायत भी इसके आगे फेल

Free web series: कई बार ऐसा होता है कि कई लोगों के पास ओटीटी सब्सक्रिप्शन नहीं होता है. ऐसे में वो बेहतरीन वेब सीरीज के तलाश में रहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे आप फ्री में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

Free web series: अब ओटीटी प्लेटफॉर्म को लोग सिनेमाघरों से ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हजारों तरह के कंटेंट मिल जाते हैं, लेकिन अधिकतर ओटीटी में सब्सक्रिप्शन की दिक्कत आ जाती है. एमएक्स प्लेयर पर सभी फिल्में, ड्रामा और वेब सीरीज फ्री में देखने को मिल जाती हैं.

Campus diaries

कैंपस डायरीज
यह एक बेहतरीन कॉलेज ड्रामा है, जिसमें 6 विद्यार्थियों की कहानी को दर्शाया गया है. उन्हें कॉलेज के दिनों में कई चुनौतियों का सामना स्टूडेंट्स को करना पड़ता है, इस सीरीज में रोमांस, लड़ाइयां, दोस्ती सभी कुछ देखने को मिलेगा. इसके कुल 12 एपिसोड्स है जो एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है.

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Gullak 4 तक, इन वेब सीरीज का सबको है बेसब्री से इंतजार, आज ही कर लें वॉच लिस्ट में शामिल

Bhakual

भौकाल
यह एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा है. इसके कुल दो सीजन है. यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर है. इसकी कहानी एसएसपी नवनीत सिकेरा पर आधारित है, जो मुजफ्फरनगर के ‘क्राइम कैपिटल’ को ‘पीस कैपिटल’ में बदलने की कोशिश करते हैं.

Ek thi begum

एक थी बेगम
यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें एक्ट्रेस अनुजा साठे ने जाहिर की पत्नी अशरफ उर्फ सपना का किरदार निभाया है. इसमें आपको देखने को मिलेगा कि कैसे अशरफ उर्फ सपना अपने पति की हत्या का बदला अंडरवर्ल्ड डॉन मकसूद से लेती है. इसके दो सीजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है.

Raktanchal

रक्तांचल
इसके नाम की तरह यह वेब सीरीज भी क्राइम और थ्रिलर का मिश्रण है. यह वेब सीरीज माफियाओं की कहानियों पर आधारित है. इसमें आपको एक्शन का भी तड़का देखने को मिलेगा. यह 1980 में पूर्वांचल में हुई घटनाओं पर है. इसमें दो सीजन है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है.

Also Read- The Family Man 3 vs Farzi 2: मनोज बाजपेयी ने दोनों ही वेब सीरीज के क्रोसओवर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी मजा आने…

Aashram

आश्रम
यह बॉबी देओल की बेहतरीन वेब सीरीज है, जिसमें उन्होंने हजारों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले बाबा का रोल निभाया है.

इस वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. इसमें बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई है. इसे एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है.

रिपोर्ट- रिया दुबे

Also Read- Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >