Fighter On TV: नेटफ्लिक्स पर अभी तक नहीं देखी है फाइटर, तो अब फ्री में करें एंजॉय, जानें तारीख

Fighter On TV: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर अगर अभी तक आपने नहीं देखी है, तो अब बिना पैसे खर्च किए इसे टीवी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Fighter On TV: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर 15 अगस्त को टेलीविजन पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का टेलीकास्ट रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर किया जाएगा. सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित ये फिल्म वीरता और देशभक्ति के विषयों पर आधारित है. ऐसे में अगर अभी तक आपने ये मूवी नेटफ्लिक्स या फिर थियेटर्स में नहीं देखी है, तो अब अपनी फैमिली के साथ इसे जरूर एंजॉय करें.

टीवी पर टेलीकास्ट होगा फाइटर

ऋतिक रोशन ने वर्ल्ड टीवी प्रीमियर पर अपनी राय शेयर करते हुए कहा, “फाइटर भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए तरह तैयार है. इस अवसर के वास्तविक सार में, हमारी फिल्म एक सेनानी की भावना का जश्न मनाती है और कहानी हमारे महान राष्ट्र के लिए एक देशभक्तिपूर्ण गीत है. 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण, मुझे उम्मीद है कि रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर घर पर फाइटर देखने से दोस्तों और परिवार के साथ एक मजेदार समय बीतेगा.”

Also Read- Fighter OTT: ऋतिक रोशन की फाइटर इस ओटीटी पर होगी रिलीज, मेकर्स ने किया कंफर्म

Also Read- Stree 2 First Review: फ्लॉप या फिर हिट, स्त्री 2 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

दीपिका पादुकोण ने फाइटर के टीवी प्रीमियर को लेकर कही ये बात

जल्द मां बनने वाली दीपिका पादुकोण ने कहा, “मुझे फाइटर की कहानी सुनना और अपने किरदार को अच्छे ढंग से दर्शकों को प्रभावित करना याद है. मुझे हमारी कुछ महिला वायु सेना अधिकारियों के साथ समय बिताने का भी सौभाग्य मिला और मैंने न केवल प्रोफेशनल रूप में बल्कि पर्सनल रूप से भी बहुत कुछ सीखा है. मैं रोमांचित हूं कि पूरे देश को इस स्वतंत्रता दिवस पर रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर अपने परिवारों के साथ अपने घरों में आराम से फाइटर को एंजॉय करेगा. कहानी पुलवामा में एक आतंकवादी हमले के इर्द-गिर्द घूमती है और देश के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान चालकों का अनुसरण करती है. क्योंकि वे अपने शहीद साथियों का बदला लेने के लिए एकजुट होते हैं.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Stree 2 Advance Booking: 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी स्त्री 2, एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >