Farzi 2 की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, भुवन अरोड़ा बोले- राइटर्स स्क्रिप्ट पर काम…

Farzi 2: शाहिद कपूर की फर्जी भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज में से एक हैं. वेब सीरीज की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. अब भुवन अरोड़ा ने सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Farzi 2: राज और डीके की ओर से निर्देशित फर्जी ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज बनने का इतिहास रच दिया है. शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और भुवन अरोड़ा स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज ने अपने पहले सीजन के साथ काफी चर्चा पैदा की. मेकर्स जल्द ही सीजन 2 के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब वेब सीरीज में शाहिद के दोस्त की भूमिका निभाने वाले भुवन अरोड़ा ने फर्जी 2 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

फर्जी 2 को लेकर क्या बोले भुवन अरोड़ा

यूट्यूब पर डिजिटल कमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में, भुवन ने अनाउंस किया कि फर्जी सीजन 2 ऑफिशियल तौर पर प्री-प्रोडक्शन में है. उन्होंने कहा, “फर्जी 2 आ रही है, पक्का आ रही है.” उन्होंने आगे कहा, “राइटर्स स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि हमने अभी तक ऑफिशियल तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि काम जोरो-शोरो से हो रहा है. इस समय हर कोई व्यस्त है. सब लोग अपना-अपना काम कर रहे हैं.”

भुवन अरोड़ा ने शाहिद कपूर संग काम करने पर क्या बोला

भुवन ने राज एंड डीके सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया. उन्होंने विजय को “शानदार अभिनेता” कहा और शाहिद को “प्यारा एक्टर” कहा. उन्होंने के के मेनन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम में “शानदार” हैं. इससे पहले, 2023 में शाहिद कपूर ने कंफर्म किया था कि फर्जी 2 बन रही है क्योंकि पहला सीजन ब्लॉकबस्टर रहा था. शाहिद ने कहा कि चूंकि पहला सीजन ओपन-एंडेड था, इसलिए सीरीज में और भी बहुत कुछ होने का अवसर है.

पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी को किस ओटीटी पर देख सकते हैं आप

फर्जी का पहला सीजन आठ एपिसोड का था और 10 फरवरी, 2023 को प्रीमियर हुआ. इसमें राशि खन्ना, रेजिना कैसेंड्रा और मनोज बाजपेयी भी थे. सीरीज में, शाहिद कपूर एक निराश कलाकार सनी की भूमिका निभाते हैं, जो भारत में आय असमानता के बारे में शिकायत करता है. विजय सेतुपति के किरदार का नाम माइकल वेदनायगम है, जो आईपीएस में एक स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी है. मंसूर दलाल के रूप में के के मेनन एक आपराधिक मास्टरमाइंड है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- Farzi 2 की रिलीज को लेकर राशि खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग 2025 में शुरू…

Also Read- The Family Man 3 vs Farzi 2: मनोज बाजपेयी ने दोनों ही वेब सीरीज के क्रोसओवर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी मजा आने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >