Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में फहमान खान की नहीं होगी एंट्री, सई ने शो छोड़ने से पहले शेयर किया आखिरी पोस्ट!

शो गुम है किसी के प्यार में को लेकर कहा जा रहा था कि फहमान खान इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे. कहा जा रहा था कि फहमान को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है और एक्टर ने सच्चाई बताई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों लाइमलाइट में है. शो को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है. इसकी कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है और सई-सवी बड़े हो जाएंगे. आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा ऐसे में शो को अलिवदा कह देंगे. कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि लीप के बाद, फहमान खान इसमें लीड रोल निभाएंगे. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

गुम है किसी के प्यार में एंट्री नहीं लेंगे फहमान खान

शो गुम है किसी के प्यार में को लेकर कहा जा रहा था कि फहमान खान इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे. कहा जा रहा था कि फहमान को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है और उन्होंने अपने शो धर्मपत्नी के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद शो की शूटिंग शुरू कर देंगे. हालांकि इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर के शो में जुड़ने की खबर सच नहीं है. इस शो में वो नजर नहीं आएंगे.

https://www.instagram.com/p/CqE3fBhPSpB/?hl=en
आयशा सिंह का आखिरी पोस्ट

वहीं, गुम है किसी के प्यार में की सई यानी आयशा सिंह के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आयशा ने अपनी तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो पिंक साड़ी पहने दिख रही है. उनके आस-पास काफी ग्रीनरी दिख रही है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आखिर के कुछ पल. इन फोटोज पर उनके चाहने वाले खूब प्यार बरसा रहे है. कई यूजर्स ने लिखा कि वो उन्हें कभी नहीं भूलेंगे.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का अपकमिंग ट्रैक

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में जेनरेशन लीप आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सई बड़ी होकर आईपीएस ऑफिसर बनेगी. उनकी परवरिश भवानी काकू करेगी. जबकि वीनू बड़े होकर अपनी मां की तरह एक डॉक्टर बनेगा. सवी अपने पिता विराट को अपना आदर्श मानेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे की कहानी कैसे मेकर्स लेकर दर्शकों के सामने लेकर आते है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद इस एक्ट्रेस ने शो को मारी लात, मेकर्स ने ढूंढ निकाला नया रिप्लेसमेंट!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >