Fact Check: खतरों के खिलाड़ी 14 को मिले ये टॉप 3 कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले रिवील हुआ विनर का नाम

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ग्रैंड फिनाले आज और कल होने वाला है. इस बीच सोशल मीडिया पर टॉप 3 कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है. वहीं, विनर के नाम का भी खुलासा हो गया है. लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है.

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. रोहित शेट्टी के शो में 12 कंटेस्टेंट ने भाग लिया और अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया. शो फिनाले की ओर पहुंच ही गया है. 27 जुलाई को शो शुरू हुआ था और अब इस सीजन के विनर का नाम जल्द ही दर्शकों के सामने आ जाएगा. इस बीच विनर के नाम से पर्दा हट गया है और ये पोस्ट वायरल हो रहा है. आखिर इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है आपको बताते हैं.

खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 3 कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का ग्रैंड फिनाले आप शनिवार यानी 28 सितंबर और रविवार यानी 29 सितंबर को देख सकते हैं. आधी रात को मेकर्स इसके विनर के नाम से पर्दा हटाएंगे. करण वीर मेहरा, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ ट्राफी जीतने के लिए जान की बाजी लगाते दिखेंगे. फिनाले से पहले टॉप 3 फाइनलिस्ट का नाम सामने आ गया है. गॉसिप टीवी के अनुसार, रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 3 में करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी और कृष्णा श्रॉफ का नाम सामने आया है. हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

कौन होगा खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर

वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करण वीर मेहरा बन सकते हैं. ‘खतरों के खि‍लाड़ी’ के बारे में अपडेट देने वाले ट्व‍िटर हैंडल ‘द खबरी’ ने बताया कि करण वीर ही विनर बने हैं. इस ट्व‍िटर हैंडल ने ये पुष्‍ट‍ि की है. हालांकि 29 स‍ितंबर को विनर के नाम से पर्दा हटेगा और आध‍िकारिक घोषणा की जाएगी. फैंस को विनर का नाम जानने के लिए एपिसोड टेलीकास्ट का इंतजार करना होगा. वहीं, शो को आप कलर्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर देख सकते हैं.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >