Fact Check: बि‌ग बॉस में स्‍त्री 2 के एक्टर समेत ये सितारे मचाएंगे धमाल, वायरल हुई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

Bigg Boss 18 Contestants List: सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस 18 के होस्ट बनकर लौट रहे हैं. शो का प्रोमो आउट हो चुका है और दर्शक कंटेस्टेंट के नाम जानने के लिए बेकरार है. कुछ नामों को लेकर दावा किया जा रहा कि वो वो शो में भाग ले रहे हैं. अब क्या सच में वो सेलेब्स शो का हिस्सा बन रहे, इसकी सच्चाई बताते हैं.

Bigg Boss 18 Contestants List: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. शो के शुरू होने का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इसके प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है. इस बार शो में बहुत कुछ खास होगा, जो लोगों को इससे ध्यान हटाने नहीं देगा. इन सीजन बिग बॉस के घर के अंदर कौन से स्टार्स बनेंगे इसका खुलासा हो गया. हालांकि कई नामों को लेकर बताया जा रहा कि वो कंफर्म हो गए है. इसके पीछे की सच्चाई क्या है आपको बताते हैं.

क्या बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनेंगी निया शर्मा

सोशल मीडिया पर इस समय निया शर्मा का नाम तेजी से वायरल हो रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि वो इस सीजन की पहली कंफर्म कंटस्टेंट है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि हर साल निया को ऑफर बिग बॉस का ऑफर मिलता है. हालांकि कभी ये वर्क आउट नहीं हुआ. इस बार निया खुद को घर के अंदर बंद करने के लिए तैयार है. उन्होंने शो के लिए हामी भर दी है. हालांकि अभी तक मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस ने ऑफिशियल इसपर कुछ कहा है.

क्या बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए इन कंटेस्टेंट के नाम पर लगी मुहर

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए अंजलि आनंद, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, स्त्री 2 से सुनील कुमार, स्प्लिट्सविला से कशिश कपूर, एक्टर जान खान, फैसल शेख, आयशा सिंह, दलजीत कौर, डॉली चायवाला, करण पटेल, सुरभि ज्योति, शीजान खान, समीरा रेड्डी, शोएब इब्राहिम, नुसरत जहां, मदालसा शर्मा का नाम सामने आया है. हालांकि आपको बता दें कि अभी तक किसी भी नाम पर मेकर्स ��े मुहर नहीं लगाई है. अभी भी कंटेस्टेंट्स के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. ना ही इनमें से किसी स्टार ने शो में भाग लेने के बारे में कुछ कंफर्म किया है. तो अभी कोई कंफर्म लिस्ट नहीं आई है. फैंस को कंटेस्टेंट्स के ऑफिशियल नाम जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

Also Read- Bigg Boss 18 में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, नोट कर लें डेट

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

Also Read-Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >