100 करोड़ भी पड़े कम, साउथ के इन सितारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, बॉलीवुड खान्स भी छूटे पीछे

साउथ के सुपरस्टार्स जैसे अल्लू अर्जुन, थलपति विजय, रजनीकांत, और प्रभास की फिल्मों की फीस अब करोड़ों में है. पैन इंडिया फिल्मों की सफलता ने इन कलाकारों की मार्केट वैल्यू को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

साउथ सिनेमा अब सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना चुका है. फिनकैश की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स शामिल हैं. अल्लू अर्जुन, थलपति विजय, प्रभास, रजनीकांत, अजित कुमार और कमल हासन जैसे सितारे एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से 280 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. आइए जानते हैं कौन-सा साउथ सुपरस्टार कितनी फीस चार्ज करता है.

Allu Arjun Fees: 'पुष्पा' ने बदली किस्मत, फीस पहुंची करोड़ों में

अल्लू अर्जुन आज साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं. फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता ने उन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पहचान दिलाई. उनका 'पुष्पा' वाला अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उनकी लोकप्रियता और मार्केट वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ. अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के लिए करीब 100 करोड़ से 125 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. कई प्रोजेक्ट्स में वह फीस के अलावा फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदारी लेते हैं. यही वजह है कि वे भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं.

Thalapathy Vijay Fees: आखिरी फिल्म के लिए ली रिकॉर्ड रकम

विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनकी फिल्मों की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं होती. 'मास्टर', 'बीस्ट', 'वारिसु' और 'लियो' जैसी फिल्मों ने विजय की पॉपुलैरिटी को और मजबूत किया है. उनकी फिल्मों को सिर्फ तमिल दर्शकों का ही नहीं, बल्कि देशभर के फैंस का प्यार मिलता है. राजनीति में एक्टिव होने से पहले विजय अपनी आखिरी फिल्म 'जना नायगन' को लेकर चर्चा में रहे. इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 130 करोड़ से 275 करोड़ रुपये तक फीस ली है. इतनी बड़ी फीस के साथ वह भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं. विजय की सबसे बड़ी ताकत उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यही कारण है कि निर्माता उनकी फिल्मों में बड़े बजट का निवेश करने से पीछे नहीं हटते.

Rajinikanth Fees: उम्र नहीं रोक पाई सुपरस्टार का जलवा

रजनीकांत को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है. कई दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रजनीकांत का स्टारडम आज भी बरकरार है. 'जेलर' जैसी फिल्मों की सफलता ने साबित कर दिया कि बढ़ती उम्र के साथ भी उनका क्रेज कम नहीं हुआ है. उनकी फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. रजनीकांत एक फिल्म के लिए करीब 125 से 280 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. कई फिल्मों में उनकी कमाई बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से भी जुड़ी होती है.

Prabhas Fees: पैन इंडिया फिल्मों के सबसे बड़े चेहरे

प्रभास ने 'बाहुबली' के जरिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई. इस फिल्म की सफलता के बाद वह सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार्स में शामिल हो गए. इसके बाद 'सालार' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों ने उनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाया. बड़े बजट की फिल्मों के लिए प्रभास आज निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं. प्रभास एक फिल्म के लिए करीब 100 से 200 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स उनकी फिल्मों में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए तैयार रहते हैं.

Ajith Kumar Fees: कम प्रमोशन, फिर भी जबरदस्त स्टारडम

अजित कुमार तमिल सिनेमा के उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी उनकी फिल्मों के दम पर बनी है. अजित कुमार ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस और प्रमोशन में नजर नहीं आते, लेकिन उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिलती है. वह एक फिल्म के लिए करीब 105 से 165 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. लगातार सफल फिल्मों के चलते उनकी मार्केट वैल्यू काफी मजबूत बनी हुई है.

Kamal Haasan Fees: एक्टिंग के साथ बरकरार है स्टार पावर

कमल हासन भारतीय सिनेमा के सबसे अनुभवी कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. एक्टिंग के अलावा कमल हासन निर्माता, निर्देशक और लेखक के तौर पर भी एक्टिव रहे हैं. उनकी फिल्मों में उनका अनुभव और शानदार एक्टिंग साफ नजर आता है. कमल हासन एक फिल्म के लिए करीब 100 से 150 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं और आज भी उनकी डिमांड पहले जैसी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: अगर दांव गलत पड़ता तो.. 'करुप्पु' की रिलीज रोकने की नौबत, सूर्या को ऐन मौके पर लेना पड़ा भारी लोन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >