कभी बर्थडे तक सेलिब्रेट करने के लिए नहीं थे पैसे, शिवांगी जोशी ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने अपने स्ट्रगल दिनों को याद किया. एक्ट्रेस ने कहा कि अब हम कितने पैसे जन्मदिन पर खर्च कर देते हैं, लेकिन मेरी लाइफ में एक वक्त वो भी था, जब आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और पैसे भी कम होते थे.

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी, जिन्हें दर्शकों ने नायरा, आनंदी की भूमिकाओं में काफी ज्यादा पसंद किया. उन्होंने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. एक्ट्रेस ने कहा कि एक वक्त था, जब उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे.

शिवांगी जोशी ने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा, अब तो बर्थडे पर कितनी ही पार्टियां होती हैं, लेकिन एक वक्त था, जब अपना जन्मदिन मनाना चाहती थीं, लेकिन पैसों की कमी के कारण मन को मनाना पड़ता था.

अपने एक बर्थडे सेलिब्रेशन की घटना के बारे में बताते हुए शिवांगी जोशी ने कहा, “यह घटना 2008-2009 की है, जब हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी. मैं बहुत छोटी थी और मैं अपना जन्मदिन मनाना चाहती थी और जन्मदिन की पार्टी करना चाहती थी.

सौभाग्य से, 17 मई को देहरादून मिस्टर एंड मिसेज देहरादून में एक प्रतियोगिता थी. मैंने वहां परफॉर्म किया और उन्होंने मुझे प्राइज मनी दी. आमतौर पर कोई प्राइज मनी नहीं होती है, लेकिन जजों को मेरी परफॉर्मेंस पसंद आयी और उन्होंने मुझे 10 हजार दिये. मैं बच्ची थी, मुझे नहीं पता था कि ये कितना होता है, तो मैंने सिर्फ मम्मी से ये पूछा कि अब हम बर्थडे मना सकते हैं.

शिवांगी ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता के सपोर्ट को श्रेय दिया. उन्होंने कहा, “मैं कहूंगी कि अगर आज मैं अपने करियर में इतनी दूर आ पाई हूं, तो यह मेरे माता-पिता के सपोर्ट के कारण हुआ है.

शिवांगी जोशी ने कहा, मेरा इंडस्ट्री में कोई संपर्क नहीं था, लेकिन मैं इसे क्रैक करने में कामयाब रहीं. मैं इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी, कभी वॉकिंग जाते ऑडिशन पर, कभी बस तो कभी ट्रेन में… हमने बहुत संघर्ष किया, लेकिन हम खुशकिस्मत थे कि हम ऐसे लोगों से मिले, जिन्होंने हमारी मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >