Entertainment News LIVE: वैष्णो देवी मंदिर से शाहरुख खान की Unseen Photos इंटरनेट पर वायरल

Entertainment News Live: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में माता-पिता बने है. बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया है और उसका नाम देवी रखा है. उनकी बेटी एक महीने की हो गई है. कपल ने एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी फोटोज सामने आई है, जिसे एक यूजर ने शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस काफी यंग दिख रही है. तसवीरों पर देसी गर्ल ने कमेंट भी किया है. ये फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Live Updates
10:06 PM. 13 Dec 22 4:36 PM. 13 Dec

वैष्णो देवी मंदिर से शाहरुख खान की फोटोज वायरल

अभिनेता शाहरुख खान की वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. अभिनेता ने फिल्म पठान के पहले गाने बेशरम रंग के लॉन्च से कुछ घंटे पहले, आधी रात के आसपास माता रानी का दर्शन किया. पहले सामने आए वीडियोज में एसआरके का चेहरा नहीं देखा जा रहा था. हालांकि अब जो फोटोज वायरल हो रही है. उसमें पर्पल कलर के स्वेटर और माथे पर टीका लगाए नजर आ रहे हैं.

10:06 PM. 13 Dec 22 4:36 PM. 13 Dec

वेद ट्रेलर आउट

10:06 PM. 13 Dec 22 4:36 PM. 13 Dec

मनोज तिवारी बने पिता

मनोज तिवारी पापा बन गए है. एक्टर के घर एक प्यारी सी लक्ष्मी आई है. भोजपुरी अभिनेता ने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए पत्नी सुरभि तिवारी के साथ एक प्यारी सी तसवीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, “बेहद खुशी के साथ आपको सूचित करता हूं कि लक्ष्मी के बाद सरस्वती मेरे घर आई हैं. आज एक प्यारी सी बच्ची का जन्म हुआ है…मैं सभी से उसे आशीर्वाद देने का आग्रह करता हूं…सुरभि-मनोज तिवारी.”

https://www.instagram.com/p/CmGX0-PKZuA/?hl=en

10:06 PM. 13 Dec 22 4:36 PM. 13 Dec

ग्लैमरस अंदाज में दिखी कियारा आडवाणी

https://www.instagram.com/p/CmGr_VdDNjT/?hl=en

10:06 PM. 13 Dec 22 4:36 PM. 13 Dec

टाइगर 3 और जवान में काम करके काफी खुश हैं रिद्धि डोगरा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रिद्धि डोगरा बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्ट्रेस जवान और टाइगर 3 में काम करने वाली है. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ”मैं आने वाले साल के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कुछ शानदार अभिनेताओं और कहानी में उनके साथ काम किया है. कुछ असल में बहुत ही रोमांचक स्टोरी टेलर परियोजनाएं हैं.”

https://www.instagram.com/p/Clfvf5oKzLb/?hl=en

10:06 PM. 13 Dec 22 4:36 PM. 13 Dec

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘हड्डी’ से मेकर्स ने शेयर किया नया पोस्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पीछे कई वर्षों से हम सभी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कई भूमिकाओं में देखा है. अपनी आगामी फिल्म ‘हड्डी’ में हमेशा चुनौती के लिए तैयार रहने वाले अभिनेता एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं. निर्माताओं ने फिल्म से एक्टर का नया लुक रिलीज किया है, तस्वीरों ने नेटिजन्स को चौंका दिया. जी स्टूडियोज की ‘हड्डी’ तब से चर्चा का विषय रही है, जब निर्माताओं ने ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अभिनेता के लुक से पर्दा उठाया था. दर्शकों ने वीडियो में एक झलक देखी है, जहां अभिनेता ने सफेद कुर्ता पहन रखा था. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हड्डी 2023 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में माता-पिता बने है. बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया है और उसका नाम देवी रखा है. उनकी बेटी एक महीने की हो गई है. कपल ने एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी फोटोज सामने आई है, जिसे एक यूजर ने शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस काफी यंग दिख रही है. तसवीरों पर देसी गर्ल ने कमेंट भी किया है. ये फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >