Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कितने पढ़े-लिखे हैं 'गुम है किसी के प्यार में' के सवी-ईशान? यहां जानें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin News: सीरियल गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था. शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और हर बार ये टीआरपी रिपोर्ट में टॉप 5 में शामिल रहता है. शो में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य रोल निभा रहे है. चलिए आपको बताते बै वो कितने पढ़े-लिखे है.

सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल निभा रहे हैं. शो में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. जल्द ही दोनों की शो में शादी हो जाएगी.

भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा गुम है किसी के प्यार में सवी- ईशान के रोल में है. चलिए आपको बताते है दोनों ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है.

शक्ति अरोड़ा के पिता एक वकील हैं और उनकी माx भी एक वकील हैं. उनकी मां शुरू में चाहती थीं कि शक्ति मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाएं. हालांकि, उनके किस्मत में कुछ और लिखा था.

गुम है किसी के प्यार में शक्ति ने नील भट्ट को रिप्लेस किया है. शक्ति की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद मुंबई में स्नातक की पढ़ाई की. बताया गया है कि उनके पास पर्यटन और यात्रा प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री है.

भाविका शर्मा का जन्मस्थान मुंबई में हुआ है. उनकी शैक्षिक योग्यता से संबंधित कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है. कुछ साइट्स बताते है कि उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, वहीं अन्य का दावा है कि उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है.

गुम है किसी के प्यार में भाविका ने आयसा सिंह को रिप्लेस किया है. भाविका मैडम सर – कुछ बात है क्योंकि जज्बात है (2020) और जीजी मां जैसे शोज में काम कर चुकी है.

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशान अपने जन्मदिन पर अपनी मां ईशा को देखकर काफी गुस्सा हो जाता है. ईशान सबके सामने उन्हें खूब बुरा-भला कहता है, जिससे ईशा को काफी बुरा लगता है.

ईशान अपने गुस्से और कठोर शब्दों से ईशा को चोट पहुचाता है. ईशा उसका बर्थडे सेलिब्रेशन छोड़कर निकलत जाती है और सोचती है कि छोटा ईशान उसे गले लगाने के लिए रोड पर बुला रहा है.

गुम है किसी के प्यार में एक बार फिर से सुमित सिंह की वापसी होगी. रीवा का ट्रैक शो में दिखाया नहीं जा रहा है, लेकिन जल्द ही वो शो में नया टर्न लेकर आएगी.

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और ईशान की शादी हो जाएगी. सवी-ईशान एक -दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते, लेकिन दोनों को साथ ले आएगी.

Also Read: Taarak Mehta की ‘बबीता जी’ ने किया ‘जवान’ का रिव्यू, बोली- शाहरुख खान हमेशा मेरे बचपन के क्रश, मेरे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >