क्राइम शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स(CID freddy ) का रोल करने वाले दिनेश फडनीस ने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दिनेश अब हमारे बीच नहीं है.
दिनेश फडनीस का मंगलवार को निधन हो गया. शो में दया की भूमिका निभाने वाले उनके सीआईडी सह-अभिनेता दयानंद शेट्टी ने उनकी मौत की जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई.
दयानंद शेट्टी ने इंडियनएक्स्प्रेस से बातचीत में बताया, दिनेश ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली. उनका मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था. एक्टर ने बताया कि, “बहुत सारी जटिलताएं थी और उन्हें कल रात वेंटिलेटर से हटा दिया गया था.
शुक्रवार रात खबरें आईं कि दिनेश को हार्ट अटैक आया है और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि बाद में दयानंद शेट्टी ने कहा था कि उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा बल्कि कुछ और कारण है, जिसे वो बता नहीं कर सकते.
दिनेश ने सीआईडी में फ्रेडरिक्स के रोल से काफी पॉपुलर हुए थे. यह शो 1998 से 2018 तक टीवी पर चला था. इस शो के हर किरदार को दर्शको ने बेहद पसंद किया था.
दिनेश ने अप��े इंस्टाग्राम पर सीआईडी टीम के साथ कई तसवीरें शेयर किया था. हालांकि फैंस उनके निधन की खबरें सुनकर सदमे में है.
दिनेश ने सीआईडी के अलावा आमिर खान की फिल्म सरफरोश से लेकर ऋतिक रोशन की सुपर 30 तक में काम किया था.
Also Read: Animal OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘एनिमल’, नोट कर लें डेट!
