Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीत रचा इतिहास? जानें कितनी है नेट वर्थ

1 / 1
Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीत रचा इतिहास? जानें कितनी है नेट वर्थ
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav Arrested

Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav: पिछले कुछ हफ्तों से बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. 14 की रात ग्रैंड फिनाले थी और टॉप 5 में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे थे. शो में अभिषेक-एल्विश के बीच कांटे की टक्कर थी. चलिए आपको बताते है एल्विश के बारे में.

पिछले कुछ हफ्तों से बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में है. शो को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती है. सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले में एल्विश ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया. वो शो के विनर बन चुके है. ऐसे में आप एल्विश को नहीं जानते है तो, उनके बारे में आपको हम बताते है.

एल्विश यादव एक यूट्यूबर है जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. एल्विश के पास यूट्यूब पर दो चैनल ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एलविश यादव’ के नाम से है. एक चैनल पर वह लोगों को रोस्ट करते हुए वीडियोज अपलोड करते हैं, तो वहीं दूसरे चैनल पर वो व्लॉग अपलोड करते हैं जिसमें वो अपनी दिनचर्या लोगों के साथ शेयर करते हैं.

एल्विश यादव ने 2016 में यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया और कुछ ही समय में वो काफी पॉपुलर हो गए. वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए. उनके रोस्ट वीडियोज भी काफी वायरल होते है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव हर महीने 10 लाख तक कमाई करते है. उनका नेटवर्थ की 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास कई सारे लग्जरी कार है, जिसकी तसवीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है. एल्विश के पास आलीशान अपार्टमेंट हैं. एल्विश का लैविश बंगला अभी बन रहा है.

युवा सोशल मीडिया सनसनी की अपनी कपड़ों की लाइन ‘systumm_clothing’ भी है. एल्विश एक ऑटोमोबाइल उत्साही है और उसके पास कुछ शानदार कारें हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उनके पास एक हुंडई कार और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल है. उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है.

एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 में बताया था कि, उनके माता-पिता ने शुरू में उनका नाम सिद्धार्थ यादव रखा था. कक्षा 1 तक उन्हें सिद्धार्थ के नाम से ही जाना जाता था. हालांकि उनके बड़े भाई चाहते थे कि उनका नाम एल्विश हो, लेकिन उस समय किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया. अपने भाई के असामयिक निधन के बाद, उन्होंने अपने बड़े भाई की इच्छा को पूरा करने के लिए अपना नाम बदलकर एल्विश रख लिया.

एल्विश और अभिषेक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों के फैंस ने उनके लिए जमकर वोटिंग की, लेकिन आखिरकार विनर एल्विश बने.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >