इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का धांसू टीजर होगा रिलीज? यश की ‘टॉक्सिक’ से जुड़ा अपडेट, जानें पूरी बात

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर G9' को लेकर एक अपडेट सामने आया है. फिल्म का टीजर यश की 'टॉक्सिक' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. फिल्म को एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है और अब इसके टीजर को लेकर भी एक अपडेट सामने आया है. फिल्म का टीजर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया जा सकता है.

‘टॉक्सिक’ के साथ दिख सकता है ‘गनमास्टर G9’ का टीजर

फिल्म के प्रमोशन को लेकर, ‘गनमास्टर G9’ के टीजर को ‘टॉक्सिक’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाने की योजना है. अगर ऐसा होता है, तो इमरान हाशमी की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे दर्शकों को इसकी पहली झलक मिल सकती है. हालांकि, इस टीजर स्क्रीनिंग को लेकर मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है. इसलिए फिलहाल इसे रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जा रहा है.

इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना के नाम भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता दीपक मुकुट और हुनर मुकुट हैं. फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया ने संभाली है. इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं.

कब रिलीज होगी ‘गनमास्टर G9’?

गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में टीजर को अगस्त में बड़े पर्दे पर दिखाए जाने की खबर फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन के लिहाज से अहम मानी जा रही है. यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. ऐसे में अगर ‘गनमास्टर G9’ का टीजर इसके साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाता है, तो फिल्म को बड़ी संख्या में थिएटर दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

‘टॉक्सिक’ को लेकर भी बढ़ा बज

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. ऐसे में अगर ‘गनमास्टर G9’ का टीजर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया जाता है, तो दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी ब्लॉकबस्टर, KRK ने बताया फिल्म की सक्सेस का मंत्र, 8 दिन में छापे इतने करोड़

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आवारापन 3 पर आया अपडेट, राइटर ने बता दिया आगे का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >