Elvish Yadav: “माहौल बना दिया भाई”- एल्विश यादव ने रिंकू सिंह को वीडियो कॉल पर दी जीत की बधाई

Elvish Yadav: टीम इंडिया की एशिया कप 2025 जीत के बाद एल्विश यादव ने रिंकू सिंह को वीडियो कॉल कर खास अंदाज में बधाई दी. दोनों के बीच पार्टी को लेकर हुई मजेदार बातचीत और ‘लव यू भाईया’ वाला पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Elvish Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में शानदार जीत दर्ज कर देशवासियों का दिल जीत लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है. फैंस से लेकर फिल्मी और डिजिटल दुनिया के सितारे भी टीम इंडिया और खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थक रहे. इसी कड़ी में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने भारतीय टीम के उभरते क्रिकेटर रिंकू सिंह को वीडियो कॉल कर खास अंदाज में बधाई दी.

वीडियो कॉल पर हुई मजेदार बातचीत

टीम इंडिया की जीत के बाद एल्विश यादव ने रिंकू सिंह को कॉल किया. जैसे ही रिंकू ने फोन उठाया, एल्विश ने मुस्कुराते हुए कहा- “माहौल बना दिया भाई, पार्टी किधर है?” इस पर रिंकू ने हंसते हुए जवाब दिया- “पार्टी अभी देखते हैं, पहले ट्रॉफी मिल जाए. ट्रॉफी उठाकर फोटो-वोटो डालेंगे, फिर करेंगे पार्टी.”

दोनों की यह बातचीत सुनकर साफ जाहिर होता है कि रिंकू और एल्विश के बीच अच्छी दोस्ती है. बातचीत के आखिर में एल्विश ने कहा- “ओके ब्रदर, बाय, लव यू.” जिस पर रिंकू ने भी जवाब दिया- “लव यू भैया.”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एल्विश यादव और रिंकू सिंह की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स इस क्लिप को देखकर दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि रिंकू की सादगी और एल्विश का फ्रेंडली अंदाज दोनों ही दिल जीत लेते हैं. वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर पार्टी हो ही गई तो फैंस को भी न्योता मिलना चाहिए.

एल्विश-रिंकू की दोस्ती पर फैंस खुश

रिंकू सिंह ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का भरोसा जीता है, वहीं एल्विश यादव अपनी रियल और बिंदास पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. दोनों का यह वीडियो फैंस को दोस्ती और भाईचारे की झलक दिखा रहा है.

कुल मिलाकर, टीम इंडिया की जीत का जश्न जहां देशभर में जारी है, वहीं एल्विश यादव और रिंकू सिंह की यह बातचीत लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है.

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग चौका, 1 ही गेंद पर पाकिस्तान को रौंद भारत को बनाया नौवीं बार चैंपियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >